पैन कैसे बनता है और उसकी विशिष्ट पहचान कैसे बनती है ?
विषय
स्थायी खाता संख्या पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
etds-answer
पैन दस अंको की अनोखी अक्षरांकीय संख्या है जो आयकर विभाग जारी करता है। इसकी रचना की चर्चा नीचे की गयी है --- • शुरू के पाचं में से पहले तीन अक्षर वर्णमाला श्रृंखला(ए ए ए से जेडजेडजेड तक) को दर्शाते हैं, जैसे (ए एल डब्लू पी जी 5809 एल)
• पैन का चौथा अक्षर पैन धारक की स्तिथि बताता है (जैसे ए एल डब्लू पी जी 5809 एल) में,
"ए" व्यक्तियों का समूह (ए ओ पी ) का प्रतीक है
"बी" व्यक्तियों के निकाय का प्रतीक है
"सी" कंपनी का प्रतीक है
"एफ' फर्म का प्रतीक है सीमित देयता भागीदारी का प्रतीक है
"जी" सरकारी एजेंसीका प्रतीक है
"एच" हिंदू अविभाजित परिवार का प्रतीक है
"जे" कृत्रिम न्यायिक व्यक्ति का प्रतीक है
"एल " स्थानीय प्राधिकरण का प्रतीक है
"पी" व्यक्ति का प्रतीक है
"टी" ट्रस्ट का प्रतीक है
• पैन का पांचवा अक्षर पैन धारक, अगर वह व्यक्ति है के आखिरी नाम(उपनाम) के प्रथम अक्षर को दर्शाता है। गैर व्यक्ति पैन धारक के केस में पांचवा अक्षर पैन धारक के नाम के प्रथम अक्षर को दर्शाता है। (उदाहरण -ए एल डब्लू पी जी 5809 एल)
• अगले चार अक्षर 0001-9999 अनुक्रमिक संख्या से हैं। (उदाहरण -ए एल डब्लू पी जी 5809 एल)
• अंतिम अक्षर यानि दसवां अक्षर वर्णमाला जाँच अंक है। (उदाहरण -ए एल डब्लू पी जी 5809 एल)
ऊपर दी सब इकाइयों के मिश्रण से पैन को अनोखी पहचान बनती है।

