आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

परिपत्र सं.

एफ.नं. 370149/230/2017-भाग (3)

परिपत्र की तिथि

27/05/2019

दस्तावेज़ अपलोड की तिथि

27/05/2019

एफ.नं. 370149/230/2017-भाग (3)

एफ.नं. 370149/230/2017-भाग (3)

भारत सरकार

वित्त मंत्रालय

राजस्व विभाग

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड

(टीपीएल प्रभाग)

*****

 

नर्इ दिल्ली, 27 मर्इ, 2019

 

कार्यालय आदेश

 

मौजूदा आयकर अधिनियम, 1961 का मूल्यांकन करने के लिए और राष्ट्र की आर्थिक आवश्यकताओं के साथ तालमेल बिठाने के लिए एक नए प्रत्यक्ष कर कानून के मसौदाकरण हेतु सरकार ने एफ. सं. 370149/230/2017 दिनांक 22 नवंबर, 2017 के मार्फत एक नए कार्यदल का गठन किया गया था, संदर्भ के नियमों को निम्नलिखित उपयुक्त प्रत्यक्ष कर कानून बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है

  (i) विभिन्न राष्ट्रों में प्रचलित प्रत्यक्ष कर प्रणाली

 (ii) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ अभ्यास

(iii) राष्ट्र की आर्थिक आवश्यकताएं और

(iv) उससे संबंधित अन्य कोर्इ मामला

2. एफ. सं. 370149/230/2017 दिनांक 26 नवंबर, 2018 में कार्यालय आदेश के द्वारा श्री अखिलेश रंजन, सदस्य (विधान), सीबीडीटी, के अंतर्गत तब से एक कार्यदल का गठन किया जा चुका है, आदेश दिनांक 22 नवंबर, 2017 की नियम एवं शर्ते वहीं है केवल एक शर्त में बदलाव है कि कार्यदल को सदस्य के तौर पर किसी व्यक्ति को सह चयन करने का अधिकार था, यदि आवश्यकता हो तो। तद्नुसार, सुश्री प्रज्ञा एस. सक्सेना आर्इआरएस 87004, प्रधान आयकर आयुक्त (ओएसडी), नर्इ दिल्ली को उसी क्रमांक सं. दिनांक 21 दिसंबर, 2018 के कार्यालय आदेश के द्वारा सदस्य के तौर पर सह चयनित किया गया है।

3. आदेश दिनांक 26 नवंबर, 2018 के अनुसार, ऐसे गठित कार्यदल को 28 फरवरी, 2019 तक भारत सरकार को अपनी रिपोर्ट जमा करना आवश्यक था। एफ. सं. 370149/230/2017 दिनांक 28 फरवरी, 2019 में कार्यालय आदेश के द्वारा कार्यदल की अवधि को तीन महीनों तक बढ़ाया गया है यानी कार्यदल को अपनी रिपोर्ट 31 मर्इ, 2019 तक जमा करना आवश्यक है।

4. कार्यदल की अवधि दो महीनों तक बढ़ार्इ गर्इ है यानी कार्यदल अपनी रिपोर्ट 31 जुलार्इ, 2019 तक जमा कर सकते हैं।

5. वित्त मंत्री के अनुमोदन के साथ जारी

 

(नीरज कुमार)

संयुक्त आयकर आयुक्त (ओएसडी) (टीपीएल)-I

दूरभाष : 011-2309 5468

र्इमेल : niraj.kumar82@nic.in

 

 

निम्न को प्रति :

  (i) कार्यदल के संयोजक और सदस्य

 (ii) वित्त मंत्री का निजी सचिव/एमओएस(वित्त) का निजी सचिव

(iii) वित्त सचिव का वरिष्ठ पीपीएस

(iv) अध्यक्ष, सीबीडीटी का निजी सचिव

 (v) संयुक्त सचिव (राजस्व), डीओआर

(vi) टीपीएल व टीपीआरयू प्रभाग में सभी अधिकारी

 

जेसीआर्इटी (ओएसडी) (टीपीएल)-I