आयकर विभाग
वित्त मंत्रालय, भारत सरकार
अपराध का शमन
परिचय
आय-कर अधिनियम, 1961 के अंतर्गत किसी अपराध का शमन, निर्धारित धनराशि का भुगतान करके किसी निर्धारिती को अभियोजन से बचने की अनुमति देता है। इस प्रकार का शमन अधिकारिता वाले प्रधान मुख्य आयुक्त/मुख्य आयुक्त या प्रधान महानिदेशक/महानिदेशक आयकर द्वारा अभियोजन कार्यवाही शुरू होने से पहले या बाद में अनुमत है।