परिपत्र सं. 9/2019 : आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 119 के अंतर्गत आदेश
परिपत्र सं.
परिपत्र सं. 9/2019
परिपत्र की तिथि
14/05/2019
दस्तावेज़ अपलोड की तिथि
14/05/2019
परिपत्र सं. 9/2019
एफ.नं. 370142/9/2018-टीपीएल
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
राजस्व विभाग
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
टीपीएल प्रभाग
****
नर्इ दिल्ली, दिनांक, 14 मर्इ, 2019
आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 119 के अंतर्गत आदेश
आयकर नियम 1962 ('नियम') के नियम 6छ के साथ पठित आयकर अधिनियम, 1961 ('अधिनियम') की धारा 44कख प्रपत्र सं. 3गघ में निर्धारित विवरणों के साथ कर अंकेक्षण को प्रस्तुत करने वाले निर्दिष्ट व्यक्ति की अपेक्षा करती है। मौजूदा प्रपत्र सं. 3गघ को प्रभावी तिथि 20 अगस्त, 2018 से अधिसूचना सं. जीएसआर 666(र्इ) दिनांक 20 जुलार्इ 2018 के द्वारा संशोधित किया गया था। हालांकि, कर अंकेक्षण रिपोर्ट के वाक्यांश 30ग और वाक्यांश 44 के अंतर्गत रिपोर्टिंग को परिपत्र सं. 6/2018 दिनांक 17.08.2018 के द्वारा 31 मार्च 2019 तक निलंबित रखा गया।
बोर्ड को प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है कि प्रपत्र सं. 3गघ के वाक्यांश 30ग (जनरल एंटी अवार्इडेंस रूल्स (गार) अनुपालन से संबंधित) और वाक्यांश 44 (उत्पाद एवं सेवा कर (जीएसटी) अनुपालन से संबंधित) के अंतर्गत प्रतिवेदी अनिवार्यता को आगे स्थगित किया जा सकता है।
ममले की जांच की गर्इ और बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया है कि कर अंकेक्षण रिपोर्ट के वाक्यांश 30ग और वाक्यांश 44 के अंतर्गत सूचना 31 मार्च 2020 तक विलंबित रखी जाएगी।
(सौरभ गुप्ता)
अवर सचिव (टीपीएल)-III
निम्न को प्रति
1. एफएम हेतु पीएस/एफएम हेतु ओएसडी/एमओएस (एफ) हेतु पीएस/एमओएस (एफ) हेतु ओएसडी
2. सचिव (राजस्व) हेतु पीएस
3. अध्यक्ष, सीबीडीटी
4. सभी सदस्य, सीबीडीटी
5. समस्त प्रधान आयकर महानिदेशक/प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त
6. सभी संयुक्त सचिव/आयकर आयुक्त, सीबीडीटी
7. सीबीडीटी के निदेशक/उप सचिव/अवर सचिव
8. आयकर निदेशालय (आरआरपीएंडपीआर)/पद्धति, नर्इ दिल्ली
9. भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (30 प्रतियां)
10. जेएस व कानूनी सलाहकार, कानून व न्याय मंत्रालय, नर्इ दिल्ली
11. भारतीय सनदी लेखागार संस्थान
12. समस्त चैंबर्स ऑफ कॉमर्स
13. आयकर आयुक्त (एमएंडटीपी), सीबीडीटी के आधिकारिक प्रवक्ता
14. आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोडिंग के लिए प्रधान आयकर महानिदेशक (पद्धति) कार्यालय
15. जेसीआर्इटी (डाटाबेस प्रकोष्ठ) विभागीय वेबसाइट पर अपलोडिंग के लिए

