परिपत्र सं. 19/2016 : परिपत्र सं. 19/2016
परिपत्र सं.
परिपत्र सं. 19/2016
परिपत्र की तिथि
25/05/2016
दस्तावेज़ अपलोड की तिथि
25/05/2016
परिपत्र सं. 19/2016
एफ. नं. 187/10/2016-आर्इटीए-I
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
राजस्व विभाग
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
(आयकर)
नर्इ दिल्ली, 25 मर्इ, 2016
आय घोषणा योजना, 2016, वित्त अधिनियम, 2016 (2016 का 28) के द्वारा प्रारंभ, उन व्यक्तियों को अवसर प्रदान कराती हैं जिन्होंने पूर्व में आगे आकर पूर्ण कर का भुगतान तथा अपनी अघोषित आय की घोषणा नहीं की हैं। आय घोषणा योजना नियम, 2016 का नियम 4 मुहैया कराता हैं कि धारा 183 के अंतर्गत किसी परिसंपत्ति में निवेश के रूप में आय अथवा आय की घोषणा उस प्रधान आयुक्त अथवा आयुक्त को निर्धारित रूप में की जाएगी जो घोषणाकर्ता पर क्षेत्राधिकार का प्रयोग करता है।
2. इसलिए, यह स्पष्ट किया जाता है कि क्षेत्राधिकारी प्रधान आयुक्त अथवा आयुक्त, जो भी स्थिति हो, जो घोषणाकर्ता पर समय-समय पर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा अधिसूचितानुसार, आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 120 के अंतर्गत क्षेत्राधिकार का प्रयोग करता है, आय घोषणा योजना 2016 की धारा 186 में संदर्भितानुसार प्रधान आयुक्त अथवा आयुक्त होगा जिसकी उस योजना की धारा 183 के अंतर्गत घोषणा की जानी है।
टिप्पणी : आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 120 के अंतर्गत क्षेत्राधिकार से संबंधित भारत सरकार, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की अधिसूचनाएं - भारतीय राजपत्र, असाधारण भाग-II धारा 3, उप-धारा (ii) - एस.ओ. 2752 (र्इ) दिनांक 22.10.2014, एस.ओ. 2754 (र्इ) दिनांक 22.10.2014, एस.ओ. 2814 (र्इ) दिनांक 03.11.2014, एस.ओ. 2885 (र्इ) दिनांक 12.11.2014, एस.ओ. 3244 (र्इ) दिनांक 19.12.2014, एस.ओ. 2911 (र्इ) दिनांक 13.11.2014, एस.ओ. 2922 (र्इ) दिनांक 15.11.2014, एस.ओ. 2915 (र्इ) दिनांक 13.11.2014, एस.ओ. 3911 (र्इ) दिनांक 16.12.2014, एस.ओ. 355 (र्इ) दिनांक 05.02.2015, एस.ओ. 2812 (र्इ) दिनांक 13.10.2015 में प्रकाशित हैं।
दीपशिखा शर्मा
निदेशक, भारत सरकार
1. अध्यक्ष तथा सदस्य, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
2. समस्त संयुक्त सचिव/आयकर आयुक्त, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
3. ओएसडी से राजस्व सचिव
4. समस्त अधिकारियों के ध्यान में लाने के अनुरोध के साथ समस्त प्रधान आयकर आयुक्त एवं समस्त आयकर महानिदेशक
5. प्रधान आयकर महानिदेशक (प्रशिक्षण), राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी, नागपुर
6. प्रधान आयकर महानिदेशक (पद्धति), एआरए केंद्र, झंडेवालान एक्सटेंशन, नर्इ दिल्ली
7. प्रधान आयकर महानिदेशक (सर्तकता), नर्इ दिल्ली
8. एडीजी (पीआर,पीपी एंड ओएल), मयूर भवन, नर्इ दिल्ली, सामान्य मेलिंग सूची के अनुसार वितरण के लिए तथा त्रैमासिक कर बुलिटेन में मुद्रण के लिए
9. भारतीय नियत्रंक एवं महालेखा परीक्षक
10. आयकर विभाग की वेबसाइट पर अपलोडिंग के लिए अपर महानिदेशक-4(पद्धति)
11. irsofficersonline पर अपलोडिंग के लिए डाटाबेस प्रकोष्ठ
12. गार्ड फाइल
दीपशिखा शर्मा
निदेशक, भारत सरकार

