परिपत्र सं. 10/2021 : आयकर अधिनियम, 1961 (अधिनियम) के अंतर्गत आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष अपीलों के दाखिलीकरण के लिए समय सीमा के संबंध में स्पष्टीकरण
परिपत्र सं.
परिपत्र सं. 10/2021
परिपत्र की तिथि
25/05/2021
दस्तावेज़ अपलोड की तिथि
25/05/2021
परिपत्र सं. 10/2021
एफ.नं. 225/49/2021/आईटीए-II
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
राजस्व विभाग
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
नई दिल्ली, दिनांक 25 मई, 2021
विषय : आयकर अधिनियम, 1961 (अधिनियम) के अंतर्गत आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष अपीलों के दाखिलीकरण के लिए समय सीमा के संबंध में स्पष्टीकरण
1. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर आयुक्त (अपीलों) के समक्ष अपीलों की प्रस्तुति के लिए बढ़ाए गए समय सहित 31 मई 2021 तक विभिन्न राहतों को देकर 30 अप्रैल 2021 को 2021 की परिपत्र सं. 8 को जारी किया था। इसी समय, माननीय उच्चतम न्यायलय ने 2020 की स्वत संज्ञान रिट याचिका (सिविल) सं. 3 में आदेश दिनांक 27 अप्रैल 2021 के द्वारा आदेश दिनांक 23 मार्च, 2020 को बहाल किया था और आदेश दिनांक 8 मार्च, 2021 को जारी रखते हुए निर्देश दिया था कि सीमितता की अवधि, जैसा समस्त न्यायिक या अर्द्ध-न्यायिक कार्यवाहियों के संदर्भ में किसी सामान्य या विशेष कानूनों के अंतर्गत निर्धारित है, चाहे क्षमायोग्य हो या न हो, अगले आदेश तक विस्तारित रहेगा।
2. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, स्पष्ट करता है कि यदि विभिन्न राहतें एक विशेष अनुपालन के लिए करदाताओं हेतु उपलब्ध है तो करदाता राहत के हकदार हैं जो उनके लिए अधिक लाभकारी है। इसलिए, अधिनियम के अंतर्गत आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष अपीलों की प्रस्तुति की अवधि संबंधी सीमितता को गिनने के लिए करदाता उस राहत का हकदार है जो उसके लिए अधिक लाभकारी है और इसलिए कथित सीमितता आदेश दिनांक 27 अप्रैल 2021 के द्वारा 2020 की स्वत संज्ञान रिट याचिका (सिविल) सं. 3 में माननीय उच्चतम न्यायलय द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार अग्रिम आदेश तक विस्तारित रहेगी।
हस्ता/-
(प्रांजना परमिता)
निदेशक, भारत सरकार
निम्न को प्रति :
1. एफएम का पीएस/एमओएस(एफ) का पीएस
2. राजस्व सचिव का पीएस
3. अध्यक्ष (सीबीडीटी) व समस्त सदस्य, सीबीडीटी
4. समस्त प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त/मुख्य आयकर आयुक्त/प्रधान आयकर महानिदेशक/ आयकर महानिदेशक
5. सीबीडीटी के समस्त संयुक्त सचिव/आयकर आयुक्त
6. सीबीडीटी के निदेशक/उपसचिव/ अवर सचिव
7. वेबमैनेजर, आधिकारिक आयकर वेबसाइट पर आदेश को चस्पा करने के अनुरोध के साथ
8. आयकर आयुक्त (एमएंडटीपी), विस्तृत प्रसार के अनुरोध के साथ सीबीडीटी के आधिकारिक प्रवक्ता
9. जेसीआईटी, डेटाबेस प्रकोष्ठ www.irsofficers .online.gov.in पर अपलोडिंग के लिए
10. भारतीय चार्टेड अकाउंटेंट संस्थान, आईपी एस्टेट, नई दिल्ली
11. समस्त चैंबर्स ऑफ कॉमर्स
12. गार्ड फाइल
(प्रांजना परमिता)
निदेशक, भारत सरकार

