आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

परिपत्र सं.

परिपत्र सं. 12/2017

परिपत्र की तिथि

31/03/2017

दस्तावेज़ अपलोड की तिथि

31/03/2017

परिपत्र सं. 12/2017

2017 की परिपत्र सं. 12

एफ.नं. 370142/33/2016-टीपीएल (भाग)

भारत सरकार

वित्त मंत्रालय

राजस्व विभाग

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड

(टीपीएल प्रभाग)

*****

दिनांक 31 मार्च 2017

 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, 2016 के लिए कराधान और निवेश व्यवस्था पर स्पष्टीकरण

 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, 2016 (तत्पश्चात् 'द स्कीम') के लिए कराधान और निवेश व्यवस्था पर 17.12.2016 को प्रारंभ हुर्इ और 31.03.2017 तक घोषणाओं के लिए खुली रही।

2. योजना के अंतर्गत प्रपत्र सं. 1 में घोषणा की अपलोडिंग में समस्याओं से संबंधित विभिन्न हितधारकों से प्रतिनिधत्व प्राप्त किया गया है। ऐसे उदाहरणों की सूचना मिली है जिसमें योजना के अंतर्गत कर, अधिभार, जुर्माने का भुगतान और जमा करने के बावजूद योजना के अंतर्गत कर, अधिभार, जुर्माने के भुगतान और जमा के संबंध में योजना, चालान पहचान संख्या/जमा संदर्भ संख्या बैंक द्वारा मुहैया नहीं की गर्इ। इसके फलस्वरूप, निर्धारिती प्रपत्र सं. 1 को अपलोड करने में असमर्थ है।

3. वित्त वर्ष के अंतिम दिनों के दौरान बैंकों में भीड़, जिसके योजना के अंतर्गत घोषणा को दाखिल करने के अंतिम दिन होने की संभावना है, को देखते हुए, सीबीडीटी ने निर्णय लिया है कि यदि एक निर्धारिती योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2017 के अंतिम घंटों में कर, अधिभार, जुर्माने का भुगतान और जमा नहीं किया है तो उसे 10 अप्रैल 2017 तक योजना के अंतर्गत प्रपत्र सं. 1 में घोषणा करने की अनुमति होगी।

 

(डा. टी.एस. मपवाल)

अवर सचिव, भारत सरकार

 

निम्न को प्रति :

  1. एफएम का पीएस/एफएम का ओएसडी/एमओएस (आर) का ओएसडी

  2. सचिव (राजस्व) का पीएस

  3. अध्यक्ष, सदस्य सीबीडीटी में अवर सचिव और उससे ऊपर के पद के सभी अन्य अधिकारी

  4. सभी प्रधान मुख्य आयुक्त/प्रधान आयकर महानिदेशक - अपने क्षेत्रों/प्रभारों में सभी अधिकारियों के बीच वितरित करने के अनुरोध के साथ

  5. प्रधान डीजीआर्इटी (पद्धति)/प्रधान डीजीआर्इटी (सतर्कता)/प्रधान डीजीआर्इटी (प्रशा.)/प्रधान डीजी (एनएडीटी)/प्रधान डीजीआर्इटी (एलएंडआर)

  6. सीआर्इटी (एमएंडटीपी), सीबीडीटी

  7. विभागीय वेबसाइट पर पोस्ट करने के लिए वेब मैनेजर