- मुख्य पृष्ठ
- सीबीडीटी द्वारा निर्धारण वर्ष 2022-23 के लिए आय की विवरणी की प्रस्तुति की अंतिम तिथि में बढ़ोत्तरी सीबीडीटी द्वारा निर्धारण वर्ष 2022-23 के लिए आय की विवरणी की प्रस्तुति की अंतिम तिथि में बढ़ोत्तरी, (2 का 2)
सीबीडीटी द्वारा निर्धारण वर्ष 2022-23 के लिए आय की विवरणी की प्रस्तुति की अंतिम तिथि में बढ़ोत्तरी
रिलीज़ दिनांक
26/10/2022
Document Content
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
राजस्व विभाग
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर, 2022
प्रेस विज्ञप्ति
सीबीडीटी द्वारा निर्धारण वर्ष 2022-23 के लिए आय की विवरणी की प्रस्तुति की अंतिम तिथि में बढ़ोत्तरी
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने उन निर्धारितियों की श्रेणी के लिए निर्धारण वर्ष 2022-23 के लिए आयकर अधिनियम, 1961 (अधिनियम) की धारा 139 की उप-धारा (1) के अंतर्गत आय की विवरणी की प्रस्तुति की अंतिम तिथि को 7 नवंबर, 2022 तक बढ़ा दिया है जिनके लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 थी।
एफ.नं. 225/49/2021/आईटीए-II दिनांक 26.10.2022 में सीबीडीटी परिपत्र सं. 20/2022 को जारी किया गया है। कथित परिपत्र www.incometaxindia.gov.in पर उपलब्ध है।
(सुरभि आहलूवालिया)
प्रधान आयकर आयुक्त
(मीडिया व तकनीकी नीति)
आधिकारिक प्रवक्ता, सीबीडीटी

