वित्त अधिनियम, 2023 तक आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10(26ककक) का संशोधन
रिलीज़ दिनांक
04/04/2023
Document Content
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
राजस्व विभाग
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
(कर नीति व कानूनी प्रभाग)
नई दिल्ली, 04 अप्रैल, 2023
प्रेस विज्ञप्ति
वित्त अधिनियम, 2023 तक आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10(26ककक) का संशोधन
1283/2021 सहित रिट याचिका (सी) नं. 59/2013 में उच्चतम न्यायलय के निर्णय के बाद, वित्त अधिनियम, 2023 द्वारा आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10 के वाक्यांश (26ककक) में संशोधन किए गए हैं।
संदेहों को दूर करने के लिए, एतद्द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि कथित वाक्यांश के लिए परिभाषित किया गया शब्द 'sikkimese' केवल आयकर अधिनियम, 1961 के लिए ही है और किसी अन्य उद्देश्य के लिए नही है।
(सुरभि आहलूवालिया)
प्रधान आयकर आयुक्त
(मीडिया व तकनीकी नीति)
आधिकारिक प्रवक्ता, सीबीडीटी

