ई-दाखिलीकरण वेबसाइट पर करदाताओं का पंजीकरण

ई-दाखिलीकरण वेबसाइट पर करदाता का पंजीकरण

विस्तारित करें सभी

विस्तारित करें

पंजीकरण आरंभ करने से पूर्व सुनिश्चित करें कि निम्नलिखित विवरण साथ हो

  1. वैध पैन
  2. वैध मोबाइल नंबर
  3. वैध वर्तमान पता
  4. वैध ईमेल आईडी, हो सके तो आपकी स्वयं की ईमेल आईडी और/
  5. जन्म तिथि

विस्तारित करें

एक व्यक्तिगत प्रयोगकर्ता के तौर पर पंजीकरण के निम्नलिखित चरणों का पालन करें

  1. ई-दाखिलीकरण पोर्टल https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं
  2. होम पेज पर दांई ओर स्थित ‘पंजीकरण’ बटन पर क्लिक करें
  3. करदाता बटन पर क्लिक करें
  4. वैध पैन डालें और ‘मान्यकरण बटन’ पर क्लिक करें
  5. ‘कृपया पुष्टि करें यदि आप व्यक्तिगत करदाता के तौर पर पंजीकरण करना चाहते हैं’ पर हां चुनें और ‘आगे बढ़ें’ बटन पर क्लिक करें
  6. निम्नलिखित मूल जानकारी प्रदान करें
    • अंतिम नाम, मध्य नाम और पहला नाम
    • जन्म तिथि
    • निवासी या अनिवासी के तौर पर आवासीय स्थिति चुनें
    • लिंग (पुरूष/महिला और ट्रांसजेंडर चुनें)
  7. ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें
  8. निम्नलिखित अनिवार्य ब्यौरा दाखिल करें
    • प्राथमिक मोबाइल नंबर और प्राथमिक ई-मेल आईडी डालें
    • डाक पता ब्यौरा डालों
    • ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें
  9. निवासियों के लिए, एक छह अंकीय मोबाइल ओटीपी और ई-मेल ओटीपी आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर सांझा किया जाएगा जिसे पंजीकरण के समय निर्दिष्ट किया जाएगा। अनिवासियों के लिए, ओटीपी आपके प्राथमिक ईमेल आईडी, जो पंजीकरण के समय निर्दिष्ट किया गया था, पर सांझा किया जाएगा। पुष्टि करें बटन पर क्लिक करें
  10. सेट पासवर्ड डालें, कंफर्म पासवर्ड डालें और ‘व्यक्तिगत संदेश सेट करें पर एंटर करें और ’पंजीकरण’ बटन पर क्लिक करें
  11. मेल आईडी पर पुष्टि मेल आएगा और एसएमएस मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

प्रासंगिक वेबपेज पर जाने के लिए यहां https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं