प्रतिदाय को पुन: जारी के लिए अनुरोध कैसे करें (प्रतिदाय के विफल होने की स्थिति में)
प्रतिदाय केवल पूर्व-सत्यापित बैंक खाते में ही जारी किया जाएगा। प्रतिदाय विफल होने की स्थिति में, करदाता सीपीसी से संचार प्राप्त होने पर ई-दाखिलीकरण पोर्टल में सेवा अनुरोध कर सकता है।
प्रतिदाय पुन: जारी अनुरोध करने के लिए निम्नलिखित चरणों का अनुसरण करें
-
ई-दाखिलीकरण पोर्टल https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर लॉग ऑन करें
-
‘सेवा’ मैन्यू पर जाएं और ‘प्रतिदाय पुन: जारी’ पर क्लिक करें
-
प्रतिदाय पुन: जारी अनुरोध करें
-
आपको उस निर्धारण वर्ष की जानकारी प्राप्त होगी जिसके लिए प्रतिदाय विफल हुआ है
-
निर्धारण वर्ष को चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें
-
अगली स्क्रीन पर, आपको बैंक का ब्यौरा मिलेगा। बैंक को मान्यकृत करें यदि यह मान्यकृत नही हैं
-
मान्यकरण के बाद, ऐसे बैंक चुनें और अनुरोध को जमा करें
प्रासंगिक वेबपेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

