त्वरित पैन

 

तत्काल ई-पैन यूजर मैनुयल

तत्काल ई-पैन यूजर मैनुयल

1. अवलोकन

तत्काल ई-पैन सेवा उन सभी व्यक्तिगत करदाताओं के लिए उपलब्ध है, जिन्हें स्थायी खाता संख्या (पैन) आवंटित नहीं की गई है, लेकिन उनके पास आधार है। यह एक प्री-लॉगिन सेवा है, जहां आप :

  1. आधार और आधार से जुड़े अपने मोबाइल नंबर की सहायता से निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित पैन प्राप्त कर सकते हैं
  2. आधार ई-केवाईसी के अनुसार पैन विवरण अपडेट करें
  3. पैन के आवंटन/अद्यतन के बाद ई-केवाईसी विवरण के आधार पर ई-दाखिलीकरण खाता बनाएं और
  4. ई-दाखिलीकरण पोर्टल पर लॉग इन करने से पहले या बाद में लंबित ई-पैन अनुरोध की स्थिति जांचें/ई-पैन डाउनलोड करें।

2. इस सेवा का लाभ लेने की आवश्यक शर्तें

  • व्यक्ति जिनको पैन आवंटित न किया गया हो
  • वैध आधार और आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • अनुरोध की तिथि तक यूजर नाबालिग न हो और
  • यूजर आयकर अधिनियम की धारा 160 के अंतर्गत प्रतिनिधि निर्धारिती की परिभाषा के अंतर्गत न आता हो

3. चरण दर चरण निर्देशिका

3.1 नया ई-पैन जनरेट करें

चरण 1: ई-दाखिलीकरण पोर्टल होमपेज पर जाएं, तत्काल ई-पैन पर क्लिक करें

चरण 2: ई-पैन पेज पर, नया ई-पैन प्राप्त करें पर क्लिक करें

चरण 3: नया ई-पैन प्राप्त करें पेज पर, अपना 12 अंकीय आधार नंबर दर्ज करें और मैं पुष्टि करता हूं चेकबॉक्स को चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें

टिप्पणी :

  • यदि आधार वैध पैन से पहले से लिंक है तो निम्नलिखित संदेश प्रदर्शित होगा - डाला गया आधार नंबर पहले से पैन के साथ लिंक है।
  • यदि आधार किसी मोबाइल नंबर से लिंक न हो तो निम्नलिखित संदेश प्रदर्शित होता है - डाला गया आधार नंबर किसी सक्रिय मोबाइल नंबर से लिंक नही है।

चरण 4: ओटीपी मान्यकरण पेज पर, मैं सहमति शर्तों को पढ़ चुक हूं और जाने के लिए सहमत हूं पर क्लिक करें। जारी रखें पर क्लिक करें।

चरण 5: ओटीपी मान्यकरण पेज पर, आधार से लिंक किए गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकीय ओटीपी डालें, यूआईडीएआई के साथ आधार ब्यौरे को मान्यकृत करने के लिए चेकबॉक्स को चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें

टिप्पणी :

  • ओटीपी केवल 15 मिनटों के लिए ही वैध रहेगा
  • आपके पास सही ओटीपी डालने के 3 मौके हैं
  • स्क्रीन पर ओटीपी वैधता घड़ी आपको बताएगी कि ओटीपी की वैधता कितने समय के लिए है
  • ओटीपी दुबारा भेजें पर क्लिक करने पर एक नया ओटीपी जनरेट होगा और भेजा जाएगा

चरण 6: आधार विवरण पेज मान्यकृत करने पर, मैं वह चेकबॉक्स स्वीकृत करता हूं को चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें

टिप्पणी :

  • अगर आपने आधार में अपनी ईमेल आईडी अपडेट कर ली है लेकिन वह मान्य नहीं हुई है तो वैलिडेट ईमेल पर क्लिक करें। वैलिडेट ईमेल आईडी पेज पर, आधार से जुड़े अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकों का ओटीपी दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।
  • अगर आपने आधार में अपनी ईमेल आईडी अपडेट नहीं की है तो लिंक ईमेल आईडी पर क्लिक करें। वैलिडेट ईमेल आईडी पेज पर, आधार से जुड़े अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकों का ओटीपी दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।

सफतापूर्वक जमा करने पर, एक पावती संख्या के साथ एक सफलता संदेश प्रदर्शित होता है। कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए पावती आईडी को नोट करके रखें। आपको आधार से जुड़े अपने मोबाइल नंबर पर एक पुष्टिकरण संदेश भी प्राप्त होगा।

3.2 आधार ई-केवाईसी के अनुसार पैन ब्यौरा अपडेट करें

चरण 1: ई-दाखिलीकरण होमपेज पर जाएं और तत्काल ई-पैन पर क्लिक करें

चरण 2: ई-पैन पृष्ठ पर, अपडेट पैन पर क्लिक करें

चरण 3: पैन विवरण पेज अपडेट पर, 12 अंकीय आधार नंबर डालें और मैं पुष्टि करता हूं चेकबॉक्स को चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें

टिप्पणी :

  • यदि आधार पहले से ही वैध पैन से जुड़ा है तो निम्नलिखित संदेश प्रदर्शित होता है - डाला गया आधार नंबर पहले से ही पैन के साथ जुड़ा है
  • यदि आधार किसी मोबाइल नंबर से नही जुड़ा है तो निम्नलिखि संदेश प्रदशित होता है - डाला गया आधार नंबर किसी सक्रिय मोबाइल से नही जुड़ा है।

चरण 4: ओटीपी मान्यकरण पेज पर, आधार नंबर के साथ पंजीकृत आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकीय ओटीपी को डालें और जारी रखें पर क्लिक करें

टिप्पणी :

  • ओटीपी केवल 15 मिनट के लिए वैध होगा
  • आपको सही ओटीपी डालने के 3 मौके मिलेंगे
  • स्क्रीन पर ओटीपी समाप्ति काउंट डाउन टाइमर आपको बताएगा कि ओटीपी कब निष्क्रिय हो जाएगा
  • ओटीपी दुबारा भेजें पर क्लिक करके, एक नया ओटीपी जनरेट होगा और उसे भेजा जाएगा

चरण 5: ओटीपी मान्यकरण के बाद, पैन के साथ पंजीकृत विवरण के साथ आधार ई-केवाईसी प्रदर्शित होगा। आधार ब्यौरे के अनुसार अपडेट किए जाने के लिए संबंधित चेकबॉक्स पर क्लिक करते हुए आधार ई-केवाईसी के अनुसार अपडेट की जाने वाले ब्यौरे को चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें

कृपया ध्यान दें केवल निम्नलिखित विवरण को ही आधार ब्यौरे के अनुसार अपडेट किया जाना है :

  • फोटो
  • नाम
  • जन्म तिथि (यदि पैन में केवल आपका जन्म का वर्ष हो, तो पैन में इसे अपडेट करने से पहले आधार में इसे अपडेट करना होगा)
  • मोबाइल नंबर (यह अपने आप अपडेट होगा)
  • ईमेल आईडी (पैन विवरण में अपडेट किए जाने के लिए ईमेल आईडी को मान्यकृत करने की आवश्यकता है)
  • पता

चरण 6: सभी ब्यौरों जो आधार विवरण के अनुसार अपडेट करना चाहते हैं, को चुननें के बाद, पुष्टि करें पर क्लिक करें

पुष्टि करने पर रसीद संख्या के साथ एक सफलता संदेश प्रदर्शित होगा। कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए रसीद आईडी को संभाल कर रखें। आपको आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर पुष्टि संदेश प्राप्त होगा।

3.3 विलंबित ई-पैन अनुरोध की स्थिति की जांच करें/ई-दाखिलीकरण पोर्टल खाता बनाएं/ई-पैन डाउनलोड करें

चरण 1: ई-दाखिलीकरण पोर्टल होमपेज पर जाएं और तत्काल ई-पैन पर क्लिक करें

चरण 2: ई-पैन पेज पर, स्थिति की जांच/डाउनलोड पैन विकल्प पर जारी रखे पर क्लिक करें

चरण 3: स्थिति की जांच करें/पैन पेज डाउनलोड करें पर अपना 12 अंकीय आधा नंबर डालें और जारी रखें पर क्लिक करें

चरण 4: ओटीपी मान्यकरण पेज पर, आधार के साथ पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकीय ओटीपी को डालें और जारी रखें पर क्लिक करें

टिप्पणी :

  • ओटीपी केवल 15 मिनटों के लिए वैध होगा
  • आपको सही ओटीपी डालने के 3 मौके मिलेंगे
  • स्क्रीन पर ओटीपी समाप्ति काउंटडाउन टाइमर आपको बताएगा कि ओटीपी कितने समय के लिए वैध है
  • दुबारा ओटीपी भेजें पर क्लिक करें, एक नया ओटीपी जनरेट होगा और भेजा जाएगा

चरण 5: आपके ई-पैन अनुरोध पेज की वर्तमान स्थिति पर आप अपने ई-पैन अनुरोध की स्थिति को देखने में सक्षम होंगे। यदि नया ई-पैन जनरेट और आवंटित हो गया हो तो देखने के लिए ई-पैन देखें पर या एक प्रति को डाउनलोड करने के लिए ई-पैन डाउनलोड करें पर क्लिक करें। ई-दाखिलीकरण पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए ई-दाखिलीकरण खाता बनाएं।

टिप्पणी : यदि ई-पैन जनरेट करते समय या पैन ब्यौरा अपडेट करते समय आपकी ई-मेल आईडी (आपके आाधर केवाईसी के अनुसार) मान्यकृत नही होती तो पंजीकरण के दौरान ऐसा करना अनिवार्य है।

3.4 डाउनलोड ई-पैन - लॉगिन के बाद

चरण 1: अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करते हुए ई-दाखिलीकरण पोर्टल पर लॉगिन करें

टिप्पणी : आपको ई-पैन प्राप्त करने के बाद ई-दाखिलीकरण पोर्टल पर अपने आप को पंजीकृत करना होगा। केवल सफल पंजीकरण के बाद ही आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हो। अधिक जानने के लिए ई-दाखिलीकरण (करदाता) यूजर मैनुयल के लिए पंजीकरण पर जाएं

चरण 2: आपके डैशबोर्ड पर, सेवा > देखें/डाउनलोड ई-पैन क्लिक करें

चरण 3: आधार नंबर डालें पेज पर अपना 12 अंकीय आधार नंबर डालें और जारी रखें पर क्लिक करें

चरण 4: ओटीपी मान्यकरण पेज पर, आधार के साथ पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकीय ओटीपी डालें और जारी रखें पर क्लिक करें

टिप्पणी :

  • ओटीपी केवल 15 मिनटों के लिए वैध होगा
  • आपको सही ओटीपी डालने के लिए 3 मौके मिलेंगे
  • स्क्रीन पर ओटीपी समाप्ति काउंटडाउन टाइमर आपको बताएगा कि ओटीपी की वैधता कितने समय के लिए है
  • ओटीपी फिर से भेजे पर क्लिक करने पर एक नया ओटीपी जनरेट होगा और भेजे

चरण 5: ई-पैन देखें/डाउनलोड पेज पर, आप अपना ई-पैन अनुरोध की स्थिति को देख सकते हो। यदि नया ई-पैन जनरेट और आवंटित हो गया हो तो देखने के लिए ई-पैन देखें पर क्लिक करें या एक प्रति को डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड ई-पैन पर क्लिक करें

4. संबंधित विषय

  • ई-दाखिलीकरण के लिए पंजीकरण (करदाता)
  • डैशबोर्ड और वर्कलिस्ट
  • लॉगिन
  • अपना पैन सत्यापित करें
  • आधार लिंक करें
  • अपना पैन जानें