स्रोत पर कर कटौती विवरणी का ऑनलाइन दाखिलीकरण

टीडीएस/टीसीएस विवरण >ऑनलाइन दाखिलीकरण

  1. आंकड़ा संरचना (फाइल फार्मेट) जिसमें ई-टीडीएस/ई-टीसीएस विवरणी तैयार की जानी है, https://www.protean-tinpan.com/services/etds-etcs/etds-steps.html में अधिसूचित की गई है।

  2. फाइल फार्मेट के अनुसार ई-टीडीएस/ई-टीसीएस विवरणी फाइल के नाम एक्सटेंशन के रूप में 'txt' सहित सही ASCII फार्मेट में तैयार की जानी है। ई-टीडीएस/ई-टीसीएस विवरणी प्रोटेन (पहले एनएसडीेल ई-गवर्नेंस) अथवा किसी अन्य थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर द्वारा मुहैया कराई गई विवरणी प्रस्तुति यूटिलिटी का प्रयोग कर तैयार की जा सकती है।
  3. एक बार फाइल के फार्मेट के अनुसार तैयार होने पर, इसे प्रोटेन (पहले एनएसडीेल ई-गवर्नेंस) द्वारा मुहैया कराए गए फाइल मान्यकरण उपयोगिता (एफवीयू) का प्रयोग करते हुए सत्यापित किया जाना चाहिए।
  4. यदि फाइल में कोई त्रुटि होती हैं तो एफयूवी त्रुटि की सूचना देगा, त्रुटि को सुधारेगा तथा एफयूवी के माध्यम से पुन: फाइल को सत्यापित करेगा।
  5. जनरेटेड .fvu फाइल को या तो कर सूचना तंत्र-सुविधा केंद्र पर जमा किया जा सकता है अथवा वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर अपलोडिड किया जा सकता है।

    टीडीएस/टीसीएस के विवरण ऑनलाइन अपलोडिंग के लिए, https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर संगठन का पंजीकरण अनिवार्य है।

टीडीएस/टीसीएस विवरण को ऑनलाइन दाखिल करने के लिए यहां क्लिक करें,