ऑनलाइन कर कटौती खाता संख्या के लिए आवेदन

टैन/टीडीएस>ऑनलाइन आवेदन

  1. https://tin.tin.proteantech.in/tan/index.html पर जाएं तथा "टैन के लिए ऑनलाइन आवेदन (प्रपत्र 49ख)" का चयन करें अथवा यहां क्लिक करें
  2. ड्राप डाउन मैन्यू से डिडक्टर की श्रेणी का चयन करें तथा "चयन बटन" पर क्लिक करें;
  3. प्रपत्र पर आपेक्षित विवरणों को भरें (समस्त अनिवार्य कोष्ठक भरें (* के साथ चिन्हित));
  4. यदि आवेदक जमा किए गए आंकड़े किसी प्रारूप स्तरीय मान्यकरण में विफल होता है तो प्रतिवेदन दर्शाते हुए त्रुटि स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी
  5. प्रपत्र को त्रुटि संशोधन के पश्चात् पुन: जमा किए जाने की आवश्यकता है
  6. यदि प्रपत्र स्तरीय त्रुटि मौजूद नहीं होती तो आवेदक द्वारा दाखिल किए गए आंकडे़ सहित एक पुष्टि स्क्रीन प्रदर्शित होगी।
  7. यदि आवेदक को पुष्टि स्क्रीन में प्रदर्शित आंकड़ें में किसी संशोधन की आवश्यकता हो तो संपादित विकल्प का चयन किया जा सकता है।
  8. यदि प्रदर्शित स्क्रीन सही होती है तो आवेदक को पुष्ट विकल्प का चयन करना चाहिए।
  9. शुल्क (डीडी अथवा चेक को छोड़कर भुगतान की विधि की स्थिति में) के सफल भुगतान पर एक पावती पर्ची उत्पन्न होगी
  10. आवेदक को पावती को सुरक्षित रखना तथा प्रिंट करना होगा तथा प्रोटेन (पहले एनएसडीएल ई-गवर्नेंस के तौर पर ज्ञात) को आपेक्षित दस्तावेजों सहित भेजना होगा

     

    प्रोटीन eGov टेक्नोलॉजीज लिमिटेड,

    चौथी मंजिल, सफायर चेम्बर्स,

    बानेर रोड,

    बानेर पुणे - 411015

    लिफाफे पर 'टैन के लिए आवेदन - पावती संख्या' (उदाहरण 'आवेदन टैन - 88301020000244') अंकित करना चाहिए।

प्रासंगिक वेबपेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें