एआईएन आवंटन के लिए आवेदन प्रपत्र

​​ कर कटौती खाता संख्या/स्रोत पर कर कटौती > स्रोत पर कर कटौती/स्रोत पर कर संग्रहण विवरण एआईएन आवंटन के लिए आवेदन प्रपत्र

प्रस्तावना

 

भुगतान एवं लेखा कार्यालय (पीएओ)/जिला कोषागार कार्यालय (डीटीओ)/चेक रेखांकन तथा संवितरण कार्यालय (सीडीडीओ) को प्रपत्र 24छ में स्रोत पर कर कटौती विवरण को दाखिल करना आपेक्षित हैं। प्रपत्र 24छ दाखिल करने के लिए प्रत्येक पीएओ/सीडीडीओ/डीटीओ को एआईएन रखना आपेक्षित है।

 

प्रक्रिया

  1. एआईएन के लिए आवेदन 'लेखा कार्यालय पहचान संख्या के आवंटन के लिए आवेदन' (एआईएन आवेदन पत्र) के रूप में किया जाना है
  2. आवेदन प्रपत्र टिन वेबसाइट https://www.protean-tinpan.com/ से डाउनलोड किया जा सकता है अथवा आयकर विभाग के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है
  3. एआईएन आवंटन के लिए विधिवत परिपूरित तथा हस्ताक्षरित आवेदन क्षेत्राधिकार सीआईटी (टीडीएस) को वास्तविक प्रपत्र में जमा किया जाना है
  4. संबंधित सीआईटी (टीडीएस) एआईएन आवंटन आवेदन प्रपत्र को सत्यापित करेंगे तथा सत्यापन के पश्चात् इसे (वास्तविक प्रारूप में) एनएसडीएल कार्यालय को अग्रेषित करेंगे
  5. सत्यापित आवंटन आवेदन प्रपत्र की प्राप्ति पर, प्रोटेन (पहले एनएसडीेल ई-गवर्नेंस) एआईएन आवंटित करेगा
  6. एआईएन के आवंटन पर, इसे ई-मेल/प्रपत्र के द्वारा संप्रेषित किया जाएगा जिसे एआईएन आवंटन प्रपत्र में निर्दिष्ट ई-मेल आईडी/संप्रेषण पते पर पीएओ/सीडीडीओ/डीटीओ को भेजा जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें​ ​