एफ. नं. 279/विविध/एम-142/2007-आर्इटीजे (भाग) : 2015 के परिपत्र 21 की प्रयोज्यता पर स्पष्टीकरण
परिपत्र सं.
एफ. नं. 279/विविध/एम-142/2007-आर्इटीजे (भाग)
परिपत्र की तिथि
08/03/2016
दस्तावेज़ अपलोड की तिथि
08/03/2016
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
| एफ. नं. 279/विविध/एम-142/2007-आर्इटीजे (भाग) | नर्इ दिल्ली, 8 मार्च, 2016 |
समस्त प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त
समस्त आयकर महानिदेशक
महोदय/महोदया
विषय : 2015 के परिपत्र 21 की प्रयोज्यता पर स्पष्टीकरण - संबधित -
आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण तथा उच्च न्यायालय के समक्ष अपील दाखिल करने के लिए मौद्रिक सीमा को 2015 के परिपत्र 21 दिनांक 10.12.2015 के द्वारा क्रमश: रू. 10 लाख तथा रू. 20 लाख तक बढ़ाया गया था। पूछताछ आयकर अधिनियम की धारा 253(4) के अंतर्गत आर्इटीएटी तथा अधिनियम की धारा 256(1) तथा 256(2) के अंतर्गत उच्च न्यायालय को संदर्भ के समक्ष विभाग द्वारा दाखिल प्रत्याक्षेप हेतु 2015 के परिपत्र 21 की प्रयोज्यता के संबंध में प्राप्त किया गया है।
2. मामले को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में जांचा गया तथा यह स्पष्ट किया गया है कि आर्इटीएटी के समक्ष अपील दाखिल करने के लिए रू. 10 लाख की मौद्रिक सीमा अधिनियम की धारा 253(4) के अंतर्गत प्रत्याक्षेप के समान लागू होगी। पहले से दाखिल इस मौद्रिक सीमा से नीचे के प्रत्याक्षेप निरस्त/प्रकाशित नहीं के तौर पर खारिज होने के लिए अपनार्इ होनी चाहिए। हो सकता हैं कि मौद्रिक सीमा से नीचे के प्रत्याक्षेप का दाखिलीकरण भविष्य में विचारनीय न हो।
3. समान तौर पर, रू. 20 लाख की मौद्रिक सीमा से नीचे उच्च न्यायालय हेतु संदर्भ निरस्त/प्रकाशित नहीं के तौर पर खारिज करने के लिए अपनार्इ जानी चाहिए। इस सीमा से नीचे के संदर्भ हो सकता है भविष्य में विचारनीय न हो।
4. इस स्पष्टीकरण को समस्त संबंधियों के ध्यान में लाया जा सकता है।
भवदीय
(डीएस चौधरी)
आयकर आयुक्त (एएवंजे), केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
नर्इ दिल्ली
निम्न को प्रति :
1. अध्यक्ष, सदस्य तथा अवर सचिव तथा उससे ऊपर के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में अधिकारी।
2. ओएसडी से राजस्व सचिव।
3. प्रधान आयकर महानिदेशक, राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी, नागपुर।
4. प्रधान आयकर महानिदेशक (पद्धति), एआरए केंद्र, नर्इ दिल्ली।
5. प्रधान आयकर महानिदेशक (सर्तकता), नर्इ दिल्ली।
6. अपर महानिदेशक (पीआर, पीपी एवं ओएल), मयूर भवन, नर्इ दिल्ली मेलिंग सूची के अनुसार परिपत्र के लिए तथा त्रैमासिक कर बुलिटेन में मुद्रण के लिए।
7. भारतीय नियत्रंक एवं महालेखा परीक्षक (40 प्रतियां)।
8. आयकर विभाग की वेबसाइट पर अपलोडिंग के लिए अपर आयकर आयुक्त-4 (पद्धति)।
9. irsofficersonline पर अपलोडिंग के लिए डाटा बेस प्रकोष्ठ।
10. गार्ड फाइल।

