आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 194ठखक

किसी कारबार न्यास की यूनिटों से कतिपय आय

धारा

धारा संख्या

194ठखक

अध्याय शीर्षक

अध्याय XVII - कर संग्रह और वसूली

अधिनियम

आय-कर अधिनियम, 1961

वर्ष

2014

किसी कारबार न्यास की यूनिटों से कतिपय आय

किसी कारबार न्यास की यूनिटों से कतिपय आय

61खख[किसी कारबार न्यास की यूनिटों से कतिपय आय

194ठखक. (1) जहां धारा 115पक में निर्दिष्ट कोर्इ वितरित आय, जो धारा 10 के खंड (23चग) में निर्दिष्ट प्रकृति की है, किसी कारबार न्यास द्वारा अपने यूनिट धारक को, जो निवासी है, संदेय है, वहां संदाय करने के लिए उत्तरदायी व्यक्ति, ऐसा संदाय पाने वाले के खाते में जमा करते समय या उसका नकद में या चैक या ड्राफ्ट जारी करके या किसी अन्य ढंग से संदाय करते समय, इनमें से जो भी पूर्वतर हो, उस पर दस प्रतिशत की दर से आय-कर की कटौती करेगा।

(2) जहां धारा 115पक में निर्दिष्ट कोर्इ वितरित आय, जो धारा 10 के खंड (23चग) में निर्दिष्ट प्रकृति की है, किसी कारबार न्यास द्वारा अपने यूनिट धारक को, जो अनिवासी है, जो कंपनी या कोर्इ विदेशी कंपनी नहीं है, संदेय है, वहां संदाय करने के लिए उत्तरदायी व्यक्ति, ऐसा संदाय पाने वाले के खाते में जमा करते समय या उसका नकद में या चेक या ड्राफ्ट जारी करके या किसी अन्य ढंग से संदाय करते समय, इनमें से जो भी पूर्वतर हो, उस पर पांच प्रतिशत की दर से आय-कर की कटौती करेगा।]

 

61खख. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2014 द्वारा 1.10.2014 से अंत:स्थापित।

 

 

[वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2014 द्वारा संशोधित रूप में]

© कॉपीराइट. टैक्समैन पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड

फ़ुटनोट