आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 148

आय के आकलन से बच गया है, जहां नोटिस जारी

धारा

धारा संख्या

148

अध्याय शीर्षक

अध्याय XIV - मूल्यांकन के लिए प्रक्रिया

अधिनियम

आय-कर अधिनियम, 1961

वर्ष

2001

आय के आकलन से बच गया है, जहां नोटिस जारी

आय के आकलन से बच गया है, जहां नोटिस जारी

57[जहां आय निर्धारण से छूट गर्इ है, वहां सूचना का जारी किया जाना।

58148. 59[(1)] धारा 147 के अधीन निर्धारण, पुन: निर्धारण या पुन: संगणना करने के पूर्व, निर्धारण अधिकारी निर्धारिती पर उससे यह अपेक्षा करने वाली सूचना तामील60 करेगा कि वह ऐसी अवधि के भीतर 61[* * *] जो सूचना में विनिर्दिष्ट की जाए, सुसंगत निर्धारण वर्ष के तत्स्थानी पूर्ववर्ष के दौरान अपनी आय की या किसी अन्य व्यक्ति की आय की, जिसकी बाबत वह इस अधिनियम के अधीन निर्धारणीय है, विहित प्ररूप में और विहित रीति से सत्यापित तथा ऐसी अन्य विशिष्टियों को जो विहित की जाए, उल्लिखित करते हुए एक विवरणी दे और इस अधिनियम के उपबंध, जहां तक हो सके62, तदनुसार उसी प्रकार लागू होंगे मानों वह विवरणी ऐसी विवरणी हो जो धारा 139 के अधीन दी जानी अपेक्षित है।]

63[(2) निर्धारण अधिकारी इस धारा के अधीन कोर्इ सूचना जारी करने से पूर्व ऐसा करने के अपने कारणों को लेखबद्ध करेगा।]

 

57. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से प्रतिस्थापित। इससे पूर्व धारा 148 इस प्रकार थी :

"(1) धारा 147 के अधीन निर्धारण, पुनर्निर्धारण या पुन:संगणना करने से पूर्व निर्धारण अधिकारी निर्धारिती पर सूचना तामील करेगा जिसमें वे सब या कोर्इ अपेक्षाएं हों जो धारा 139 की उपधारा (2) के अधीन सूचना में सम्मिलित की जा सकें; और इस अधिनियम के उपबंध, जहां तक हो सके, तदनुसार लागू होंगे मानो वह सूचना उस उपधारा के अधीन निकाली गर्इ सूचना हो।

(2) निर्धारण अधिकारी इस धारा के अधीन सूचना निकालने से पूर्व ऐसा करने के कारण लेखबद्ध करेगा।"

58. अधिसूचना सं. का.आ. 1178, तारीख 11.2.1982। देखिये टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ सर्कुलर्स, 1999 संस्करण, खंड 2, पृष्ठ 1.2586.

59. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1989 द्वारा 1.4.1989 से अंत:स्थापित।

60. "तामील" शब्द के अर्थ के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज मैनुअल, खंड 3.

61. "जो तीस दिन से कम भी न हो" शब्दों का वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1996 द्वारा 1.4.1989 से भूतलक्षी रूप से लोप किया गया।

62. "जहां तक हो सके" शब्दों के अर्थ के लिए देखिये टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज मैनुअल, खंड 3.

63. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1989 द्वारा 1.4.1989 से अंत:स्थापित।

 

 

[वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा संशोधित रूप में]

फ़ुटनोट