निर्धारण वर्ष 2013-14 तथा 2014-15 के लिए आयकर विवरणी आंकड़ों का निर्गमन
रिलीज़ दिनांक
26/10/2016
Document Content
वित्त मंत्रालय
राजस्व विभाग
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
नर्इ दिल्ली, 26 अक्टूबर, 2016
प्रेस विज्ञप्ति
विषय : निर्धारण वर्ष 2013-14 तथा 2014-15 के लिए आयकर विवरणी आंकड़ों का निर्गमन
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने प्रत्यक्ष कर संग्रहण, करदाताओं की संख्या, संग्रहण की लागत आदि आंवटित पैन की संख्या की तिथि तथा निर्धारण वर्ष 2012-13 के लिए विवरणी में देययोग्य कर तथा आय के वितरण से संबंधित आंकड़े के संबंध में समयबद्ध आंकड़ों को लगातार जारी किया था।
सार्वजनिक डोमेन में अधिक से अधिक सूचना को स्थित करने के प्रयास को जारी रखते हुए, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने और निर्धारण वर्ष 2013-14 तथा 2014-15 के लिए दाखिल विवरणियों के संबंध में देययोग्य कर तथा आय के वितरण से संबंधित आंकड़ों को जारी किया है। इस निर्गमन के साथ, तीन सबसे नवीनतम निर्धारण वर्षों के लिए ब्यौरेवार आयकर आंकड़े आय तथा कर भुगतानों में प्रवृत्तियों के बेहतर विश्लेषण करने के लिए अनुसंधानकर्ताओं, विद्वानों, नीति निर्माताओं, विद्यार्थियों को सक्षम करते हुए पब्लिक डोमेन में उपलब्ध किया गया है।
आंकड़े सहित रिपोर्ट www.incometaxindia.gov.in पर उपलब्ध हैं।
(मीनाक्षी जे गोस्वामी)
आयकर आयुक्त
(मीडिया तथा तकनीकी नीति)
आधिकारिक प्रवक्ता, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड

