अधिसूचना सं. 01/2024-25 : आयकर नियम, 1962 के नियम 131 के उप-नियम (1) और उप-नियम (2) के अंतर्गत इलैक्ट्रानिक तौर पर प्रस्तुत की जाने के लिए आयकर नियम, 1962 के परिशिष्ट-II में निर्धारित प्रपत्र को निर्धारित करते हुए
अधिसूचना सं.
अधिसूचना सं. 01/2024-25
अधिसूचना तिथि
24/06/2024
दस्तावेज़ अपलोड की तिथि
24/06/2024
F. No. DGIT (S)-CIT(OSD)E-filing Notification/Forms/2024
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
नियम
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
आपकर निदेशालय (पघति)
अधिसूचना सं. 01/2024-25
दिनांक : 24-06-2024
आयकर नियम, 1962 के नियम 131 के उप-नियम (1) और उप-नियम (2) के अंतर्गत इलैक्ट्रानिक तौर पर प्रस्तुत की जाने के लिए आयकर नियम, 1962 के परिशिष्ट-II में निर्धारित प्रपत्र को निर्धारित करते हुए
आयकर नियम, 1962 ('नियम') के नियम 131 के उप-नियम (1) और उप-नियम (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए, आयकर महानिदेशक (पद्धति), बोर्ड की अनुमति से एतद्द्वारा निर्दिष्ट करते हैं कि निम्नलिखित प्रपत्र इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रस्तुत किए जाएंगे और नियम 131 के उप-नियम (1) के तहत निर्धारित तरीके से सत्यापित किए जाएंगे:
| क्र.सं. | प्रपत्र | विवरण |
| 1 | 3गढ | आयकर अधिनियम की धारा 35कघ के तहत निर्दिष्ट व्यवसाय के रूप में किफायती आवास परियोजना की अधिसूचना के लिए आवेदन |
| 2 | 3गध | आयकर-अधिनियम की धारा 35कघ के तहत निर्दिष्ट व्यवसाय के रूप में सेमीकंडक्टर वेफर फैब्रिकेशन विनिर्माण इकाई की अधिसूचना के लिए आवेदन |
| 3 | 3गड़ग | प्री-फाइलिंग मीटिंग के लिए आवेदन |
| 4 | 3गड़चख | निर्दिष्ट घरेलू लेनदेन के संबंध में सेफ हार्बर का विकल्प चुनने के लिए आवेदन |
| 5 | 59 | आयकर अधिनियम की धारा 80ग(2)(xix) के तहत सार्वजनिक कंपनियों के मुद्दे की मंजूरी के लिए आवेदन |
| 6 | 59क | आयकर अधिनियम की धारा 80ग(2)(xx) के तहत सार्वजनिक कंपनियों के योग्य निर्गम में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड के अनुमोदन के लिए आवेदन |
2. यह अधिसूचना 27 जून 2024 से प्रभावी होगी
हस्ता/-
(अमिताव)
आयकर महानिदेशक (पद्धति), बेंगलूरू
निम्न को प्रति:
1. अध्यक्ष का और सदस्य, पीपीएस सीबीडीटी, नार्थ ब्लॉक, नई दिल्ली
2. समस्त प्रधान मुख्य आयुक्त/प्रधान आयकर महानिदेशक अपने क्षेत्रों/प्रभारों में सभी अधिकारियों के बीच वितरित करने के अनुरोध के साथ
3. जेएस (टीपीएल)-I व II/मीडिया समन्वयक और आधिकारिक प्रवक्ता, सीबीडीटी
4. डीआईटी (आईटी)/डीआाईटी (अंकेक्षण)/डीआईटी (सर्तकता)/एडीजी (पद्धति) 1,2,3,4,5/आयकर आयुक्त (आईटीबीए), सीआईटी (सीपीसी). बैंगलौर, सीआईटी (सीपीसी.टीडीएस).गाजियाबाद
5. एडीजी (पीआर, पीपी व ओएल) अधिसूचना के लिए विज्ञापन अभियान के अनुरोध के साथ
6. टीपीएल व आईटीए प्रभाग, सीबीडीटी
7. भारतीय चार्टेड अकाउंटेंट संस्थान, आई.पी. एस्टेट, नई दिल्ली
8. वेबमैनेजर, incometaxindia.gov.in वेबसाइट पर होस्टिंग के लिए
9. www.irsofficersonline.gov.in और डीजी पद्धति कॉर्नर पर अपलोडिंग के लिए डाटाबेस प्रकोष्ठ
10. आईटीबीए पोर्टल पर अपलोडिंग के लिए आईटीबीए प्रकाशक
(एच.एल. सौम्या आचर)
आयकर आयुक्त (ओएसडी) ई-दाखिलीकरण, बेंगलूरू

