आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 378यड़

लेखा पुस्तकें

धारा

धारा संख्या

378यड़

अध्याय शीर्षक

अध्याय XXIक - उत्पादक कंपनियाँ

अधिनियम

कंपनी अधिनियम, 2013

वर्ष

लेखा पुस्तकें

लेखा पुस्तकें

भाग VI

वित्त, लेखा एवं लेखापरीक्षा

लेखा पुस्तकें

378यड़ (1) प्रत्येक उत्पादक कंपनी अपने पंजीकृत कार्यालय में निम्नलिखित के संबंध में उचित लेखा पुस्तकें रखेगी -

(क)   उत्पादक कंपनी द्वारा प्राप्त और व्यय की गई सभी धनराशियां और वे मामले जिनके संबंध में प्राप्तियां और व्यय होते हैं;
(ख)   उत्पादक कंपनी द्वारा माल की सभी बिक्री और खरीद;
(ग)   उत्पादक कंपनी द्वारा या उसकी ओर से निष्पादित देयता के लिखत;
(घ)   उत्पादक कंपनी की परिसंपत्तियां और देयताएं;
(ङ)   उत्पादन, प्रसंस्करण और विनिर्माण में लगी हुई उत्पादक कंपनी की स्थिति में, सामग्री या श्रम के उपयोग या लागत की अन्य मदों से संबंधित विवरण।

(2) उत्पादक कंपनी का तुलन-पत्र तथा लाभ-हानि लेखे, जहां तक ​​संभव हो, धारा 129 में निहित प्रावधानों के अनुसार तैयार किए जाएंगे।

© कॉपीराइट. टैक्समैन पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड

फ़ुटनोट