अच्छा विश्वास में की गई कार्रवाई का संरक्षण
[ सच्ची मंशा से की गई कार्रवाई का संरक्षण।
58क । (1) इस अधिनियम के अधीन सच्ची मंशा से की गई या की जाने के लिए आशयित किसी बात के संबंध में या इसके अधीन बनाए गए या दिए गए किसी आदेश, विनियमन या निर्देश के अनुसरण में कोई वाद, अभियोजन या अन्य विधिक कार्यवाही केन्द्रीय सरकार या बैंक या किसी अन्य व्यक्ति के विरुद्ध नहीं की जाएगी।
(2) इस अधिनियम के अधीन या इसके अधीन बनाए गए या दिए गए किसी आदेश, विनियम या निदेश के अनुसरण में सच्ची मंशा से की गई या की जाने के लिए आशयित किसी बात से हुए या होने वाले किसी नुकसान के लिए केन्द्रीय सरकार या बैंक के विरुद्ध कोई वाद या अन्य विधिक कार्यवाही नहीं की जाएगी।

