शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना
शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना।
504.जो कोई किसी व्यक्ति का जानबूझकर अपमान करेगा और उसके द्वारा उसे उत्तेजना देगा, यह आशय रखते हुए या यह सम्भाव्य जानते हुए कि ऐसी उत्तेजना के कारण वह लोक शांति भंग करेगा या कोई अन्य अपराध करेगा, उसे किसी एक अवधि के लिए कारावास से, जिसे दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है, या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा।

