आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
  • स्क्रीन रीडर
मदद

फॉर्म 49क /49कक में पैन के आवेदन के साथ और क्या जानकारी और दस्तावेज प्रस्तुत करने पड़ते हैं ?

विषय

स्थायी खाता संख्या पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

etds-answer

पैन के आवेदन के साथ जो दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं, वे आयकर नियमों के नियम 114 में निर्दिष्ट किये गए हैं। जो दस्तावेज चाहिए, उनका विवरण आवेदन पत्र में भी दिया गया है। व्यक्तिगत आवेदक को पहचान का सबूत, पते का सबूत और जन्म तिथि का सबूत के दस्तावेज देने पड़ते हैं। आवेदक का नाम जो आवेदन पत्र में दिया गया हो, वह दस्तावेजों में दिए गए नाम से पूरी तरह मिलना चाहिये।
व्यक्तिगत आवेदक को अपनी हाल की दो रंगीन तस्वीरें सफ़ेद पृष्ठभूमि पर (साइज़ 3.5 cm x 2.5 cm) फॉर्म में दिए स्थान पर चिपकानी चाहिए। तस्वीर स्टेपल या पिन से फॉर्म में नहीं लगनी चाहिए।  पैन कार्ड पर छवि की स्पष्टता फॉर्म पर चिपकाई तस्वीर की स्पष्टता और गुणवत्ता पर निर्भर करेगी।​​