हानि का अंतर-स्रोत समायोजन करते समय कौन से प्रतिबंधों पर ध्यान दिया जाना चाहिए?
विषय
हानियों के समायोजन और अग्रेषण पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
etds-answer
हानि का इंट्रा-हेड समायोजन करने से पहले निम्नलिखित निर्देशों को ध्यान में रखना चाहिए :
- सट्टेबाजी व्यापार से हानि को सट्टा व्यापार से आय को छोड़कर किसी आय के समक्ष समायोजित नहीं किया जा सकता। हालांकि, गैर-सट्टा व्यापार हानि को सट्टा व्यापार से आय के समक्ष समायोजित किया जा सकता है।
- दीर्घकालीन पूंजीगत हानि को दीर्घकालीन पूंजी प्राप्ति से आय को छोड़कर किसी आय के समक्ष समायोजित नही किया जा सकता। हालांकि, अल्पकालीन पूंजी हानि को दीर्घकालीन या अल्पकालीन पूंजी प्राप्ति के समक्ष समायोजित किया जा सकता है।
- घुड़दौड़, कार्ड गेम और किसी भी रूप या प्रकार के जुएं या सट्टे से या किसी प्रकार के अन्य खेल सहित लाटरी, क्रासवर्ड पहेली, रेस में जीत से आय के समक्ष हानि को समायोजित नहीं किया जा सकता।
- घुड़दौड़ के रखरखाव और अनुरक्षण के व्यापार से हानि को रेस में दौड़ने वाले घोड़ों के नियंत्रण और अनुरक्षण के व्यापार से आय को छोड़कर किसी आय को समायोजित नहीं किया जा सकता।
- धारा 35कघ के अंतर्गत निर्दिष्ट व्यापार से हानि को निर्दिष्ट व्यापार से आय को छोड़कर किसी अन्य आय के समक्ष समायोजित नहीं किया जा सकता (धारा 35कघ कुछ निर्दिष्ट व्यापार जैसे कोल्ड चेन सुविधा को स्थापित करने, कृषि उत्पाद के भंडारण की सुविधा के लिए वेयरहाउस के स्थापन या संचालन, एक गृह परियोजना के विकास और निर्माण आदि के संबंध में लागू होती है)

