अस्पष्टीकृत धनराशि, आदि
अस्पष्टीकृत धनराशि, आदि
69क. जहां किसी वित्तीय वर्ष में निर्धारिती के बारे में यह पता लगता है कि वह किसी धन, सोना-चांदी, आभूषण या अन्य मूल्यवान चीज का स्वामी है और ऐसा धन, सोना-चांदी, आभूषण या मूल्यवान चीज आय के किसी स्रोत के लिए उसके द्वारा रखी गर्इ लेखा पुस्तकों में, यदि कोर्इ हो, अभिलिखित नहीं है, और निर्धारिती उस धन, सोना-चांदी, आभूषण या अन्य मूल्यवान चीज के अर्जन करने की प्रकृति और स्रोत की बाबत कोर्इ स्पष्टीकरण नहीं देता है, या उसके द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण निर्धारण अधिकारी की राय में समाधानप्रद नहीं है वहां उस धन के और उस सोना-चांदी, आभूषण या अन्य मूल्यवान चीज के मूल्य के बारे में यह समझा जा सकेगा कि वह निर्धारिती की ऐसे वित्तीय वर्ष की आय है।
[वित्त अधिनियम, 2024 द्वारा संशोधित रूप में]

