स्थानांतरण और परिभाषित प्रतिसंहरणीय हस्तांतरण
''अंतरण'' और ''प्रतिसंहरणीय अंतरण'' की परिभाषा
1463. धारा 60, धारा 61 और धारा 62 के और इस धारा के प्रयोजनों के लिए–
(क) अंतरण15 के बारे में यह समझा जाएगा कि वह प्रतिसंहरणीय है, यदि–
(i) उसमें संपूर्ण आय अथवा आस्तियों या उसके अथवा उसके किसी भाग का अंतरक को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से15 पुन: अंतरण करने के लिए उपबंध उल्लिखित है, या
(ii) यह किसी भी रूप में अंतरक की संपूर्ण आय अथवा आस्तियों या उसके अथवा उसके किसी भाग की बाबत शक्तियों को प्रत्यक्षत: या अप्रत्यक्षत: पुन: ग्रहण करने का अधिकार देता है;
(ख) ''अंतरण''15 के अंतर्गत कोर्इ भी व्यवस्थापन, न्यास, प्रसंविदा, करार या ठहराव15 है।
14. सुसंगत केस लॉज़ के लिए, देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।
15. "अंतरण", "अप्रत्यक्ष रूप से" और "ठहराव" पदों के अर्थ के लिए, देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज मैनुअल, खंड 3.
[वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा संशोधित रूप में]

