आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 42

विदेशी आय और संपत्ति के संबंध में रिटर्न प्रस्तुत करने में विफलता के लिए जुर्माना

धारा

धारा संख्या

42

अध्याय शीर्षक

अधिनियम

काला धन (अघोषित विदेशी आय तथा परिसंपत्ति) तथा कर अधिरोपण अधिनियम, 2015

वर्ष

विदेशी आय और संपत्ति के संबंध में रिटर्न प्रस्तुत करने में विफलता के लिए जुर्माना

 विदेशी आय और परिसंपत्ति के संबंध में वि‍वरणी प्रस्तुत करने में विफलता के लिए जुर्माना।

42.अगर कोई व्यक्ति, जो आयकर अधिनियम की धारा 6 के खंड (6) के अर्थ के अंतर्गत भारत में सामान्यतः निवासी न होने के अलावा कोई निवासी है, जिसे आयकर अधिनियम की धारा 139 की उपधारा (1) के अधीन या उस उपधारा के परंतुकों के अनुसार किसी पूर्ववर्ष के लिए अपनी आय का विवरण प्रस्तुत करना अपेक्षित है, और जो ऐसे पूर्ववर्ष के दौरान किसी भी समय,—

( i)   भारत के बाहर स्थित किसी परिसंपत्ति (किसी इकाई में वित्तीय हित सहित) को लाभकारी स्वामी के रूप में या अन्यथा धारण किया हो; या
(ii)   भारत से बाहर स्थित किसी परिसंपत्ति (किसी इकाई में वित्तीय हित सहित) का लाभार्थी था; या
(iii)   भारत से बाहर स्थित किसी स्रोत से कोई आय हुई हो,

और प्रासंगिक कर निर्धारण वर्ष की समाप्ति से पूर्व ऐसा वि‍वरणी प्रस्तुत करने में असफल रहता है, तो कर निर्धारण अधिकारी यह निर्देश दे सकेगा कि ऐसा व्यक्ति जुर्माने के रूप में दस लाख रुपए की राशि का भुगतान करेगा:

1[बशर्ते  कि यह धारा किसी आस्ति या आस्तियों (अचल संपत्ति से भिन्न) के संबंध में लागू नहीं होगी, जहाँ ऐसी आस्ति या आस्तियों का कुल मूल्य बीस लाख रुपए से ज्यादा नहीं है]

स्पष्टीकरण। - विदेशी मुद्रा में रखे गए खाते में शेष राशि के रुपए में समतुल्य मूल्य का निर्धारण करने के लिए, रुपए में मूल्य की गणना के लिए विनिमय दर, उस तारीख को ऐसी मुद्रा की टेलीग्राफिक अंतरण क्रय दर होगी, जिसके लिए मूल्य का निर्धारण किया जाना है, जिसे भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम, 1955 के अधीन गठित भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अपनाया गया है।


1.वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2024 द्वारा प्रतिस्थापित, 1.4.2014 से। 1-10-2024. इसके प्रतिस्थापन से पहले प्रावधान इस प्रकार था:

"बशर्ते कि यह धारा किसी ऐसी परिसंपत्ति के संबंध में लागू नहीं होगी, जो एक या एक से अधिक बैंक खाते हों, जिनका कुल शेष पिछले वर्षों के दौरान किसी भी समय पाँच लाख रुपए के समतुल्य मूल्य से ज्यादा न हो।"

फ़ुटनोट