आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 260

कथित मामले पर उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय का विनिश्चय

धारा

धारा संख्या

260

अध्याय शीर्षक

अध्याय XX - अपील और संशोधन

अधिनियम

आय-कर अधिनियम, 1961

वर्ष

2019 (सं.1)

कथित मामले पर उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय का विनिश्चय

कथित मामले पर उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय का विनिश्चय

कथित मामले पर उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय का विनिश्चय

260. (1) उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय ऐसा कोर्इ मामला सुनने पर उसमें उठाए गए विधि के प्रश्नों का विनिश्चय करेगा और उस पर ऐसे आधार अन्तर्विष्ट करने वाला अपना निर्णय देगा जिन पर विनिश्चय आधारित है और न्यायालय की मुद्रा के अधीन और रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर सहित निर्णय की एक प्रति अपील अधिकरण को भेजी जाएगी, जो ऐसे आदेश पारित करेगा, जैसे मामले को ऐसे निर्णय के अनुरूप निपटाने के लिए आवश्यक है।

(1क) जहां उच्च न्यायालय धारा 260क के अधीन उसके समक्ष फाइल की गर्इ अपील में निर्णय दे देता है वहां उस निर्णय की प्रमाणित प्रतिलिपि के आधार पर निर्धारण अधिकारी द्वारा अपील में पारित आदेश को प्रभावी किया जाएगा।

(2) उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय को किए गए किसी निर्देश के खर्चे, जिनके अंतर्गत निर्देश करने की फीस नहीं होगी, न्यायालय के विवेकानुसार होंगे।

 

 

 

[वित्त अधिनियम, 2019 द्वारा संशोधित रूप में]

फ़ुटनोट