आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 194खक

आनलाइन खेल से जीत

धारा

धारा संख्या

194खक

अध्याय शीर्षक

अध्याय XVII - कर संग्रह और वसूली

अधिनियम

आय-कर अधिनियम, 1961

वर्ष

2023

आनलाइन खेल से जीत

आनलाइन खेल से जीत

1[आनलाइन खेल से जीत।

194खक. (1) इस अधिनियम के किसी अन्य उपबंध में अंतर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी, वित्तीय वर्ष के दौरान किसी आनलाइन खेल से जीत के माध्यम से किसी आय को किसी व्यक्ति को संदत्त करने के लिए उत्तरदायी कोई व्यक्ति, प्रवृत्त दरों पर वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर, विहित रीति में संगणित उसके उपयोक्ता खाते में शुद्ध जीत पर आय-कर की कटौती करेगा :

परंतु उस मामले में, जहां वित्तीय वर्ष के दौरान उपयोक्ता खाते से रकम निकाली जाती है, तो आय-कर, ऐसी निकासी से मिलकर बनी शुद्ध जीत के साथ-साथ उपयोक्ता खाते में शुद्ध जीत की शेष रकम पर ऐसी निकासी के समय वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर उस रीति में, जो विहित की जाए, संगणित किया जाएगा ।

(2) उस मामले में, जहां शुद्ध जीत पूर्णत: वस्तु रूप में है अथवा भागत: नकद रूप में और भागत: वस्तु रूप में है किन्तु नकदी का भाग संपूर्ण जीत की बाबत कर की कटौती के दायित्व को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, वहां ऐसा संदाय करने के लिए उत्तरदायी व्यक्ति जीत का निर्गम करने के पूर्व यह सुनिश्चित करेगा कि ऐसी शुद्ध जीत की बाबत कर का संदाय कर दिया गया है ।

(3) यदि इस धारा के उपबंधों को प्रभावी करने में कोई कठिनाई उत्पन्न होती है, तो बोर्ड, केंद्रीय सरकार के पूर्वानुमोदन से कठिनाई को दूर करने के प्रयोजनों के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत जारी करेगा ।

(4) उपधारा (3) के अधीन बोर्ड द्वारा जारी किया गया प्रत्येक मार्गदर्शक सिद्धांत, इसे जारी करने के पश्चात् यथाशीघ्र, संसद् के प्रत्येक सदन के समक्ष रखा जाएगा, और आय-कर प्राधिकारियों तथा आय-कर की कटौती करने के लिए दायी व्यक्ति पर बाध्यकारी होगा ।

स्पष्टीकरण—इस धारा के प्रयोजनों के लिए,—

(क) "कंप्यूटर संसाधन", "इंटरनेट" और "आनलाइन खेल" के वही अर्थ होंगे, जो क्रमश: धारा 115खखञ में उनके हैं ;

(ख) "आनलाइन खेल मध्यवर्ती" से कोई मध्यवर्ती अभिप्रेत है, जो एक या एक से अधिक आनलाइन खेल का प्रस्ताव करता है ;

(ग) "उपयोक्ता" से कोई व्यक्ति अभिप्रेत है, जो आनलाइन खेल मध्यवर्ती के किसी कंप्यूटर संसाधन तक पहुंचता है या उसका उपयोग करता है ;

(घ) "उपयोक्ता खाता" से किसी आनलाइन खेल मध्यवर्ती के साथ रजिस्ट्रीकृत किसी उपयोक्ता का खाता अभिप्रेत है ।]

 

 

 

[वित्त अधिनियम, 2023 द्वारा संशोधित रूप मेंें]

फ़ुटनोट