आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 156

मांग की सूचना

धारा

धारा संख्या

156

अध्याय शीर्षक

अध्याय XIV - मूल्यांकन के लिए प्रक्रिया

अधिनियम

आय-कर अधिनियम, 1961

वर्ष

2002

मांग की सूचना

मांग की सूचना

मांग की सूचना

156. जहां इस अधिनियम के अधीन पारित किसी आदेश के परिणामस्वरूप कोर्इ कर, ब्याज, शास्ति जुर्माना या कोर्इ अन्य राशि 59[* * *] संदेय है, वहां 60[निर्धारण] अधिकारी इस प्रकार संदेय राशि को विनिर्दिष्ट करते हुए विहित फार्म61 में मांग सूचना निर्धारिती पर तामील करेगा।

 

59. वित्त अधिनियम, 1966 द्वारा 1.4.1967 से "(जिसके अंतर्गत अध्याय 22क में निर्दिष्ट वार्षिकी निक्षेप भी है)" का लोप किया गया। मूलत: उक्त पद वित्त अधिनियम, 1964 द्वारा 1.4.1964 से अंत:स्थापित किया गया था।

60. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1988 से 'आय-कर' के स्थान पर प्रतिस्थापित।

61. मांग सूचना के लिए, देखिए, नियम 15 और फार्म सं. 7. अग्रिम कर की मांग सूचना के लिए, देखिए नियम 38 और फार्म सं. 28.

 

 

[वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा संशोधित रूप में]

फ़ुटनोट