लागत के लिए सुरक्षा
लागत के लिए सुरक्षा I
150 .यदि कोई पक्षकार, जिसके द्वारा इस अधिनियम के अधीन किसी विरोध की सूचना दी जाती है या जिसके द्वारा नियंत्रक को पेटेंट के अधीन अनुज्ञप्ति प्रदान करने के लिए आवेदन किया जाता है, न तो भारत में निवास करता है और न ही वहां कारोबार करता है, तो नियंत्रक उससे कार्यवाहियों के खर्च के लिए प्रतिभूति देने की अपेक्षा कर सकेगा और ऐसी प्रतिभूति न दिए जाने की स्थिति में विरोध या आवेदन को परित्यक्त मान सकेगा।

