ऐसे मामलों के लिए उपबंध जिनमें निर्धारण अपील आदि पर आदेश के अनुसरण में किया गया है
ऐसे मामलों के लिए उपबंध जिनमें निर्धारण अपील आदि पर आदेश के अनुसरण में किया गया है
150. (1) धारा 149 में किसी बात के होते हुए भी अपील, निर्देश या पुनरीक्षण के रूप में इस अधिनियम के अधीन किसी कार्यवाही में किसी प्राधिकारी द्वारा 21[या किसी अन्य विधि के अधीन किसी कार्यवाही में किसी न्यायालय द्वारा] पारित किए गए आदेश में, अन्तर्विष्ट किसी निष्कर्ष या निदेश के परिणामस्वरूप या उन्हें प्रभावी करने के लिए निर्धारण या पुन: निर्धारण या पुन: संगणना करने के प्रयोजन के लिए धारा 148के अधीन सूचना किसी भी समय जारी की जा सकेगी।
(2) उपधारा (1) के उपबंध किसी ऐसे मामले में लागू नहीं होंगे जिसमें कोर्इ ऐसा निर्धारण, पुन: निर्धारण या पुन: संगणना जो उस उपधारा में निर्दिष्ट है, ऐसे निर्धारण वर्ष के संबंध में है, जिसकी बाबत निर्धारण, पुन: निर्धारण या पुन: संगणना उस आदेश के दिए जाने के समय, जो यथास्थिति अपील, निर्देश या पुनरीक्षण की विषय-वस्तु था किसी ऐसे अन्य उपबंध के कारण नहीं की जा सकती थी जो उस समय को सीमित करने वाला हो जिसके अन्दर निर्धारण, पुन: निर्धारण या पुन: संगणना के लिए कोर्इ कार्यवाही की जाती।
21. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से अंत:स्थापित।
[वित्त अधिनियम, 2013 द्वारा संशोधित रूप में]

