आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 115खखञ

वित्त अधिनियम, 2023 द्वारा 1.4.2024 से धारा 115खखझ के पश्चात् धारा 115खख अंतस्थापित कि जाएगी

धारा

धारा संख्या

115खखञ

अध्याय शीर्षक

अध्याय XII - कुछ विशेष मामलों में कर का निर्धारण

अधिनियम

आय-कर अधिनियम, 1961

वर्ष

2024 (सं.1)

वित्त अधिनियम, 2023 द्वारा 1.4.2024 से धारा 115खखझ के पश्चात् धारा 115खख अंतस्थापित कि जाएगी

वित्त अधिनियम, 2023 द्वारा 1.4.2024 से धारा 115खखझ के पश्चात् धारा 115खख अंतस्थापित कि जाएगी

वित्त अधिनियम, 2023 द्वारा 1.4.2024 से धारा 115खखझ के पश्चात् धारा 115खखञ अंतस्थापित की जाएगी

आनलाइन खेल से जीत पर कर ।—

115खखञ. (1) इस अधिनियम के किन्हीं अन्य उपबंधों में अंतर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी, जहां किसी निर्धारिती की कुल आय के अंतर्गत किसी आनलाइन खेल से जीत के माध्यम से आय भी है, संदेय आय-कर निम्नलिखित का कुल योग होगा—

 (i)  पूर्ववर्ष के दौरान ऐसे आनलाइन खेलों से शुद्ध जीतों पर संगणित आय-कर की रकम, उस रीति में, जो विहित की जाए, संगणित तीस प्रतिशत की दर पर होगी ; और

(ii)  आय-कर की रकम, जो निर्धारिती पर प्रभार्य होती यदि उसकी कुल आय, खंड (i) में निर्दिष्ट शुद्ध जीतों से घटा दी गई होती ।

स्पष्टीकरण—इस धारा के प्रयोजनों के लिए,—

 (i)  "कंप्यूटर संसाधन" का वही अर्थ होगा, जो धारा 144ख के स्पष्टीकरण के खंड (ङ) में उसका है ;

(ii)  "इंटरनेट" से अंतर-संबंधित विश्वव्यापी कंप्यूटर नेटवर्क से मिलकर बनी कंप्यूटर सुविधाओं और इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक पारेषण मीडिया तथा संबंधित उपस्कर और साफ्टवेयर का संयोजन अभिप्रेत है, जो ऐसे पारेषण का नियंत्रण करने के लिए प्रोटोकाल के आधार पर सूचना का पारेषण करता है ;

(iii) "आनलाइन खेल" से वह खेल अभिप्रेत है, जिसे इंटरनेट पर प्रस्तावित किया जाता है और वह किसी उपयोक्ता द्वारा कंप्यूटर संसाधन के माध्यम से पहुंच योग्य है, जिसके अंतर्गत कोई दूर-संचार युक्ति भी है ।

 

 

 

[वित्त अधिनियम, 2024 द्वारा संशोधित रूप में]

फ़ुटनोट