आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 115खख

लाटरी, वर्ग पहेली, दौड़, जिसके अंतर्गत घुड़दौड़ भी है, ताश के खेल और अन्य सभी प्रकार के खेल या हर प्रकार या प्रकृति के जुए या दाव से जीत पर कर

धारा

धारा संख्या

115खख

अध्याय शीर्षक

अध्याय XII - कुछ विशेष मामलों में कर का निर्धारण

अधिनियम

आय-कर अधिनियम, 1961

वर्ष

2024 (सं.1)

लाटरी, वर्ग पहेली, दौड़, जिसके अंतर्गत घुड़दौड़ भी है, ताश के खेल और अन्य सभी प्रकार के खेल या हर प्रकार या प्रकृति के जुए या दाव से जीत पर कर

लाटरी, वर्ग पहेली, दौड़, जिसके अंतर्गत घुड़दौड़ भी है, ताश के खेल और अन्य सभी प्रकार के खेल या हर प्रकार या प्रकृति के जुए या दाव से जीत पर कर

लाटरी, वर्ग पहेली, दौड़, जिसके अंतर्गत घुड़दौड़ भी है, ताश के खेल और अन्य सभी प्रकार के खेल या हर प्रकार या प्रकृति के जुए या दाव से जीत पर कर

115खख. जहां निर्धारिती की कुल आय में लाटरी या वर्ग पहेली या दौड़, जिसके अंतर्गत घुड़दौड़ है, (जो घुड़दौड़ के घोड़े को अपने स्वामित्व में रखने और उनके रखरखाव के कार्य से आय नहीं है) या ताश के खेल और अन्य सभी प्रकार के खेल या हर प्रकार या प्रकृति के जुआ या दाव से जीत के रूप में आय सम्मिलित है वहां संदेय आय-कर निम्नलिखित का योग होगा, अर्थात् :–

(i) लाटरी या वर्ग पहेली या दौड़ जिसके अंतर्गत घुड़दौड़ है या ताश के खेल और अन्य सभी प्रकार के खेल या हर प्रकार या प्रकृति के जुआ या दांव से जीत के रूप में आय पर तीस प्रतिशत की दर से परिकलित आय-कर की रकम; और

(ii) आय-कर की वह रकम जो निर्धारिती पर प्रभार्य होती यदि उसकी कुल आय में से खंड (i) में निर्दिष्ट आय की रकम घटा दी गई होती।

स्पष्टीकरण - इस धारा के प्रयोजनों के लिए ''घुड़दौड़'' का वही अर्थ है जो उसका धारा 74क में है।

वित्त अधिनियम, 2023 द्वारा 1.4.2024 से धारा 115खख में स्पष्टीकरण के स्थान पर निम्नलिखित परंतुक और स्पष्टीकरण प्रतिस्थापित किया जाएगा

परंतु इस धारा में अंतर्विष्ट कोई बात, 1 अप्रैल, 2024 को या उसके पश्चात् प्रारंभ होने वाले निर्धारण वर्ष के लिए किसी आनलाइन खेल से जीत के माध्यम से आय पर लागू नहीं होगी ।

स्पष्टीकरण—इस धारा के प्रयोजनों के लिए,—

 (i)  "घुड़दौड़" का वही अर्थ होगा, जो धारा 74क में उसका है ;

(ii)  "आनलाइन खेल" का वही अर्थ होगा, जो धारा 115खखञ में उसका है ।

[वित्त अधिनियम, 2024 द्वारा संशोधित रूप मेंें]

फ़ुटनोट