कतिपय दशाओं में अंतरराष्ट्रीय संव्यवहार के लिए सुरक्षित आश्रय नियम लागू न होना ।
92. नियम 86, 87, 88 89 90 या 91 में अंतर्विष्ट कोई बात, धारा 176 के अधीन अधिसूचित किसी भी देश या क्षेत्र में या कोई कर नहीं या कम कर वाले देश या क्षेत्र में स्थित किसी संबद्ध उद्यम के साथ दर्ज किए गए पात्र अंतरराष्ट्रीय संव्यवहार के संबंध में लागू नहीं होगी ।

