आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

नियम संख्या. 62

नियम संख्या.

62

दस्तावेज़ अपलोड की तिथि

08/01/2026

धारा 128 के तहत कटौती के प्रयोजन हेतु कुछ रोगों और बीमारियों के संबंध में औषध-पत्र जारी करना ।

62. (1) धारा 128 के तहत कटौती का दावा करने के प्रयोजन से, निम्नलिखित तालिका के सारणी ख में उल्लिखित पात्र रोगों या बीमारियों के संबंध में चिकित्सा उपचार के लिए औषध-पत्र संबंधित स्तम्भ ग में उल्लिखित विशेषज्ञों से प्राप्त किए जाएंगे:

सारणी

क्र. सं.पात्र रोग या बीमारियाँऔषध-पत्र जारी करने के प्रयोजन से विशेषज्ञ
1.

तंत्रिका संबंधी रोग जिनमें निशक्तता का स्तर 40% या उससे अधिक प्रमाणित हो चुका है-

(i) मनोभ्रंश;
(ii) मस्कुलर डिस्टोनिया डिफॉर्मन्स;
(iii) मोटर न्यूरॉन रोग;
(iv) गतिभंग;
(v) कोरिया,
(vi) हेमीबैलिस्मस,
(vii) वाचाघात और
(viii) पार्किंसंस रोग ।
न्यूरोलॉजी में डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डी.एम.) की डिग्री प्राप्त न्यूरोलॉजिस्ट।
2.घातक कैंसरएक ऑन्कोलॉजिस्ट जिसके पास ऑन्कोलॉजी में डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डी.एम.) की डिग्री हो ।
3.पूर्ण विकसित एक्वायर्ड इम्यूनो-डेफिशिएंसी सिंड्रोम (एड्स)जनरल मेडिसिन या इंटरनल मेडिसिन में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त कोई भी विशेषज्ञ।
4.दीर्घकालिक गुर्दे की विफलताएक नेफ्रोलॉजिस्ट जिसके पास नेफ्रोलॉजी में डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डी.एम.) की डिग्री हो या एक यूरोलॉजिस्ट जिसके पास यूरोलॉजी में मास्टर ऑफ चिरुर्गिया (एम. सी. एच.) की डिग्री हो ।
5.

रक्त संबंधी विकार:

(i) हीमोफिलिया,
(ii) थैलेसीमिया ।
हेमेटोलॉजी में डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डी.एम.) की डिग्री प्राप्त विशेषज्ञ।

(2) उप-नियम (1) में सारणी के स्तम्भ ख में उल्लिखित पात्र रोगों या बीमारियों के लिए औषध-पत्र किसी विशेषज्ञ द्वारा भी जारी किए जा सकते हैं, जिसके पास स्तम्भ ग में उल्लिखित डिग्री के समकक्ष डिग्री हो, यदि ऐसी समकक्ष डिग्री भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

(3) ऐसे मामलों में, जहां कोई रोगी निर्दिष्ट बीमारियों या रोगों के लिए सरकारी अस्पताल में उपचार करवा रहा है, वहां पर्ची जनरल या इंटरनल मेडिसिन में स्नातकोत्तर डिग्री या भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त किसी समकक्ष डिग्री वाले पूर्णकालिक विशेषज्ञ द्वारा जारी की जा सकेगी।

(4) उप-नियम (1) में निर्दिष्ट औषध-पत्र निम्नलिखित प्रारूप में जारी किया जाएगा:-

रोगी का नाम  
रोगी की आयु  
रोग/बीमारी का विवरण  

द्वारा प्रमाणित:

 विशेषज्ञ के हस्ताक्षर:
 नाम:
 अहर्ता योग्यता:
 पता:
 रजिस्ट्रीकरण संख्या:
 यदि विशेषज्ञ किसी सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं, तो अस्पताल का नाम और पता ।

फ़ुटनोट