आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
  • स्क्रीन रीडर
मदद

पैन के आवेदन पत्र यानि फॉर्म 49क,49कक पर हस्ताक्षर कैसे करने चाहियें?

विषय

स्थायी खाता संख्या पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

etds-answer

​आवेदक को फॉर्म 49क,49कक पर हस्ताक्षर तीन स्थान पर करने हैं।  अगर आवेदक हस्ताक्षर नहीं कर सकता तो उसके बाएं हाथ के अंगूठे का निशान हस्ताक्षर वाले स्थान पर करवा कर मजिस्ट्रेट या नोटरी पब्लिक या राजपत्रित अधिकारी द्वारा सरकारी मोहर और स्टाम्प लगा कर अनुप्रमाणित होनी चाहिए। तीन हस्ताक्षर/अंगूठे के निशान नीचे दिए अनुसार होने चाहियें –
 •   एक हस्ताक्षर/बाएं हाथ के अंगूठे के निशान फॉर्म के बाँयी ओर चिपकी फोटो पर इस प्रकार होना चाहिए कि हस्ताक्षर/ निशान के एक भाग फोटो पर और एक भाग फॉर्म के ऊपर होना चाहिए
 •   एक हस्ताक्षर/बाएं हाथ के अंगूठे के निशान फॉर्म के दाएं ओर दिए डिब्बी में होने चाहियें।  हस्ताक्षर/अंगूठे के निशान दांयी ओर चिपकी फोटो पर नहीं होने चाहिए।
 •   एक हस्ताक्षर/बाएं हाथ के अंगूठे के निशान फॉर्म के अंत में घोषणा के हिस्से में होने चाहियें।
हस्ताक्षर/बाएं हाथ के अंगूठे के निशान, हस्ताक्षर/बाएं हाथ के अंगूठे के निशान के लिए बताये गयी डिब्बी के भीतर ही होने चाहियें।
जिन आवेदन पत्र पर बताएं अनुसार और सही स्थान पर हस्ताक्षर नहीं हैं, वह अस्वीकार हो सकते है।​