परिपत्र सं. 6/2018 : फॉर्म संख्या 3सीडी में संशोधन 2018 के सीबीडीटी अधिसूचना सं. 33 के संबंध में स्पष्टीकरण
परिपत्र सं.
परिपत्र सं. 6/2018
परिपत्र की तिथि
17/08/2018
दस्तावेज़ अपलोड की तिथि
17/08/2018
परिशिष्ट सं. 6/2018
एफ.नं. 370142/9/2018-टीपीएल
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
राजस्व विभाग
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
(टीपीएल प्रभाग)
***
नर्इ दिल्ली, दिनांक 17 अगस्त, 2018
आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 119 के अंतर्गत आदेश
आयकर नियम, 1962 ('नियम') के नियम 6छ के साथ पठित आयकर अधिनियम, 1961 ('द एक्ट') की धारा 44कख, प्रपत्र सं. 3गघ में निर्धारित विवरणों के साथ कर अंकेक्षण रिपोर्ट को प्रस्तुत करने हेतु निर्धारित व्यक्तियों की अपेक्षा करती है। मौजूदा प्रपत्र सं. 3गघ को प्रभावी तिथि 20 अगस्त, 2018 से अधिसूचना सं. जीएसआर 666(र्इ) दिनांक 20 जुलार्इ, 2018 के द्वारा संशोधित किया गया था।
बोर्ड को प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है कि प्रस्तावित वाक्यांश 30ग (जनरल एंटी एवोर्इडेंस रूल्स (जीएएआर) से संबंधित) और प्रपत्र सं. 3गघ के प्रस्तावित वाक्यांश 44 के अंतर्गत प्रतिवेदन अनिवार्यताओं का कार्यान्वयन स्थगित किया जा सकता है।
मामले की जांच की गर्इ है और बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि कर अंकेक्षण रिपोर्ट के प्रस्तावित वाक्यांश 30ग और प्रस्तावित वाक्यांश 44 के अंतर्गत प्रतिवेदन 31 मार्च, 2019 तक निलंबित रखा जाएगा। इसलिए, 20 अगस्त, 2018 को या उसके बाद लेकिन 1 अप्रैल, 2019 से पहले प्रस्तुत किया जाने वाले कर अंकेक्षण रिपोर्ट के लिए, कर लेखा परीक्षकों को कर अंकेक्षण रिपोर्ट के कथित वाक्यांश 30ग और वाक्यांश 44 के अंतर्गत मांगे गए विवरणों को प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी।
(सन्यम सुरेश जोशी)
उप आयकर आयुक्त (ओएसडी) (टीपीएल)-III
निम्न को प्रति
1. एफएम हेतु पीएस/एफएम हेतु ओएसडी/एमओएस (एफ) हेतु पीएस/एमओएस (एफ) हेतु ओएसडी
2. सचिव (राजस्व) हेतु पीएस
3. अध्यक्ष, सीबीडीटी
4. सभी सदस्य, सीबीडीटी
5. समस्त प्रधान आयकर महानिदेशक, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त
6. सभी संयुक्त सचिव/आयकर आयुक्त, सीबीडीटी
7. सीबीडीटी के निदेशक/उप सचिव/अवर सचिव
8. आयकर निदेशालय (आरएसपीएंडपीआर)/पद्धति, नर्इ दिल्ली
9. भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (30 प्रतियां)
10. संयुक्त सचिव व कानूनी सलाहकार, कानून व न्याय मंत्रालय, नर्इ दिल्ली
11. भारतीय सनदी लेखागार संस्थान
12. समस्त वाणिज्यक कक्ष
13. आयकर आयुक्त (एमएंडटीपी), सीबीडीटी के आधिकारिक प्रवक्ता
14. आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोडिंग के लिए प्रधान आयकर महानिदेशक (पद्धति) कार्यालय
15. संयुक्त आयकर आयुक्त (डाटाबेस प्रकोष्ठ) विभागीय वेबसाइट पर अपलोडिंग के लिए

