कर क्रेडिट विवरण (प्रपत्र 26कध) देखें
ई-दाखिलीकरण पोर्टल से प्रपत्र 26कध को देखनें या डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें :
-
'ई-दाखिलीकरण' पोर्टल https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर लॉग ऑन करें
-
'ई-दाखिल'> आयकर विवरणी पर जाएं और 'प्रपत्र 26कध' देखें पर क्लिक करें
-
अस्वीकरण को पढ़ें, 'पुष्टि करें' पर क्लिक करें और उपयोगकर्ता 'टीडीएस-सीपीएस' पोर्टल पर पुनर्निदेशित किया जाएगा
-
टीडीएस-सीपीएस पोर्टल में, उपयोग की स्वीकृति की समहति दें। 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें
-
'कर क्रेडिट देखें (प्रपत्र 26कध)' पर क्लिक करें
-
'निर्धारण वर्ष' चुनें और 'देखनें का प्रकार' (एचटीएमएल या टेक्स्ट) चुनें
-
'देखें/डाउनलोड' पर क्लिक करें
पीडीएफ के तौर पर कर क्रेडिट विवरण को निर्यात करने के लिए, इसे एचटीएमएल के तौर पर देखें >'पीडीएफ के तौर पर निर्यात करें' पर क्लिक करें

