परिपत्र सं. 04/2017 : परिपत्र सं. 41/2016 (एफ.नं. 500/43/2012-एफटीएंडटीआर) दिनांक 21.12.2016
परिपत्र सं.
परिपत्र सं. 04/2017
परिपत्र की तिथि
20/01/2017
दस्तावेज़ अपलोड की तिथि
20/01/2017
2017 का परिपत्र 4
एफ.नं. 500/43/2012-एफटीएंडटीआर-IV
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
राजस्व विभाग
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
(एफटीएंडटीआर प्रभाग)
नर्इ दिल्ली, 20 जनवरी, 2017
परिपत्र सं. 41/2016 (एफ.नं. 500/43/2012-एफटीएंडटीआर) दिनांक 21.12.2016
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर अधिनियम, 1961 के अंतर्गत अप्रत्यक्ष स्थानांतरण प्रावधानों के संबंध में 21 दिसंबर, 2016 को परिपत्र सं. 41/2016 को जारी किया था।
2. परिपत्र सं. 41/2016 के निगर्मन के पश्चात्, विभिन्न एफपीआर्इ, एफआर्इआर्इ, वीसीएफ तथा अन्य हितधारकों से प्रतिनिधित्व प्राप्त किया गया। हितधारकों ने यह निर्दिष्ट करते हुए अपनी चिंता व्यक्त की कि परिपत्र उसी आय के बहु कराधान की संभावना के मुद्दे को स्पष्ट नहीं करता है। हितधारकों द्वारा किया गया प्रतिनिधित्व विचाराधीन है और जांच की जा रही है।
3. मुद्दे में लंबित निर्णय, 2016 के परिपत्र सं. 41 दिनांक 21 दिसंबर, 2016 का संचालन फिलहाल के लिए निलंबित किया जाता है।
(डा. ओ.एन. सुप्रिया राव)
अवर सचिव [(एफटीएंडटीआर-IV(2)]
निम्न को प्रति :-
1. अध्यक्ष, सदस्य और अवर सचिव तथा उससे ऊपर के पद के सीबीडीटी में अन्य समस्त अधिकारी
2. राजस्व सचिव का निजी सचिव
3. समस्त प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त व समस्त आयकर महानिदेशक - अपने कार्यालयों में ध्यान लाने के अनुरोध के साथ
4. प्रधान आयकर महानिदेशक, एनएडीटी, नागपुर
5. प्रधान आयकर महानिदेशक (पद्धति), एआरए सेंटर, झंडेवालान एक्सटेंशन, नर्इ दिल्ली
6. प्रधान आयकर महानिदेशक (सतर्कता), नर्इ दिल्ली
7. एडीजी(पीआर, पीपी व ओएल), मयूर भवन, नर्इ दिल्ली मेलिंग लिस्ट के अनुसार वितरण तथा त्रैमासिक कर बुलेटिन के मुद्रण के लिए (100 प्रतियां)
8. सीएंडएजी, नर्इ दिल्ली
9. पब्लिक डोमेन पर चस्पा करने के लिए व incometaxindiaindia.gov.in पर अपलोडिंग के लिए वेब मैनेजर
10. irsofficersonline पर अपलोडिंग के लिए डाटा बेस प्रकोष्ठ
11. गार्ड फाइल
(डा. ओ.एन. सुप्रिया राव)
अवर सचिव [(एफटीएंडटीआर-IV(2)]

