अनुषंगी फायदों का मूल्य
अनुषंगी फायदों का मूल्य
115बग. (1) इस अध्याय के प्रयोजनों के लिए, अनुषंगी फायदों का मूल्य निम्नलिखित का योग होगा, अर्थात् :–
(क) वह खर्च, जिस पर धारा 115बख की उपधारा (1) के खंड (ख) में निर्दिष्ट फायदे नियोजक द्वारा जनसाधारण को उपलब्ध कराए जाते हैं, जिसमें से उसके कर्मचारी या कर्मचारियों द्वारा संदत्त या उनसे वसूल की गर्इ रकम को, यदि कोर्इ हो, घटा दिया गया हो :
परंतु उस दशा में जहां धारा 115बख की उपधारा (1) के खंड (ख) में निर्दिष्ट प्रकृति के व्ययों को उक्त धारा की उपधारा (2) के किसी अन्य खंड में सम्मिलित किया जाता है, वहां ऐसे अन्य खंड के अधीन सम्मिलित किए गए कुल व्ययों को अनुषंगी फायदे के मूल्य की संगणना करने के लिए उक्त खंड (ख) में निर्दिष्ट व्यय की रकम में से घटा दिया जाएगा ;
(ख) धारा 115बख की उपधारा (1) के खंड (ग) में निर्दिष्ट अभिदाय की रकम, जो प्रत्येक कर्मचारी की बाबत में एक लाख रुपए से अधिक हो जाती है;
(खक) उस तारीख को, जिसको विकल्प कर्मचारी के साथ निहित होता है, धारा 115बख की उपधारा (1) के खंड (घ) में वर्णित विनिर्दिष्ट प्रतिभूति या स्वेट साधारण शेयरों का उचित बाजार मूल्य, जिसमें से कर्मचारी द्वारा वास्तव में प्रतिभूति या शेयरों की बाबत संदत्त या उससे वसूल की गर्इ रकम को घटा दिया गया हो।
स्पष्टीकरण–इस खंड के प्रयोजनों के लिए,–
(i) "उचित बाजार मूल्य" से उस ढंग से अवधारित मूल्य अभिप्रेत है जो बोर्ड द्वारा विहित किया जाए;
(ii) "विकल्प" से किसी कर्मचारी को पूर्व अवधारित कीमत पर विनिर्दिष्ट प्रतिभूति या स्वेट साधारण शेयरों के लिए आवेदन करने के लिए दिया गया कोर्इ अधिकार न कोर्इ बाध्यता अभिप्रेत है;
(ग) धारा 115बख की उपधारा (2) के खंड (क) से खंड (ठ) में निर्दिष्ट व्ययों का बीस प्रतिशत ;
(घ) धारा 115बख की उपधारा (2) के खंड (ड) से (त) में निर्दिष्ट व्ययों का पचास प्रतिशत।
(ड़) धारा 115बख की उपधारा (2) के खंड (थ) में निर्दिष्ट व्ययों का पांच प्रतिशत।
(2) उपधारा (1) में किसी बात के होते हुए भी,–
(क) होटल के कारबार में लगे किसी नियोजक की दशा में, धारा 15बख की उपधारा (2) के खंड (ख) में निर्दिष्ट प्रयोजनों के लिए अनुषंगी फायदों का मूल्य उपधारा (1) के खंड (ग) में निर्दिष्ट "बीस प्रतिशत" के स्थान पर, "पांच प्रतिशत" होगा ;
(कक) वायुयान द्वारा यात्रियों या माल के वहन के कारबार में लगे हुए किसी नियोजक की दशा में, धारा 115बख की उपधारा (2) के खंड (ख) है में निर्दिष्ट प्रयोजनों के लिए अनुषंगी फायदों का मूल्य, उपधारा (1) के खंड (ग) में निर्दिष्ट "बीस प्रतिशत" के स्थान पर "पांच प्रतिशत" होगा;
(कख) पोत द्वारा यात्रियों या माल के वहन के कारबार में लगे हुए किसी नियोजक की दशा में, धारा 115बख की उपधारा (2) के खंड (ख) में निर्दिष्ट प्रयोजनों के लिए अनुषंगी फायदों का मूल्य, उपधारा (1) के खंड (ग) में निर्दिष्ट "बीस प्रतिशत" के स्थान पर "पांच प्रतिशत" होगा;
(ख) संनिर्माण के कारबार में लगे किसी नियोजक की दशा में, धारा 115बख की उपधारा (2) के खंड (च) में निर्दिष्ट प्रयोजनों के लिए अनुषंगी फायदों का मूल्य उपधारा (1) के खंड (ग) में निर्दिष्ट "बीस प्रतिशत" के स्थान पर, "पांच प्रतिशत" होगा ;
(ग) भेषजीय औषधियों के विनिर्माण या उत्पादन के कारबार में लगे किसी नियोजक की दशा में, धारा 115बख की उपधारा (2) के खंड (च) और खंड (छ) में निर्दिष्ट प्रयोजनों के लिए अनुषंगी फायदों का मूल्य उपधारा (1) के खंड (ग) में निर्दिष्ट "बीस प्रतिशत" के स्थान पर, "पांच प्रतिशत" होगा ;
(घ) कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के विनिर्माण या उत्पादन के कारबार में लगे किसी नियोजक की दशा में, धारा 115बख की उपधारा (2) के खंड (च) और खंड (छ) में निर्दिष्ट प्रयोजनों के लिए अनुषंगी फायदों का मूल्य उपधारा (1) के खंड (ग) में निर्दिष्ट "बीस प्रतिशत" के स्थान पर, "पांच प्रतिशत" होगा ;
(घक) वायुयान द्वारा यात्रियों या माल के वहन के कारबार में लगे हुए किसी नियोजक की दशा में, धारा 115बख की उपधारा (2) के खंड (छ) में निर्दिष्ट प्रयोजनों के लिए अनुषंगी फायदों का मूल्य, उपधारा (1) के खंड (ग) में निर्दिष्ट "बीस प्रतिशत" के स्थान पर "पांच प्रतिशत" होगा;
(घख) पोत द्वारा यात्रियों या माल के वहन के कारबार में लगे हुए किसी नियोजक की दशा में, धारा 115बख की उपधारा (2) के खंड (छ) में निर्दिष्ट प्रयोजनों के लिए अनुषंगी फायदों का मूल्य, उपधारा (1) के खंड (ग) में निर्दिष्ट "बीस प्रतिशत" के स्थान पर "पांच प्रतिशत" होगा;
(ड़) मोटर कार द्वारा यात्रियों या माल के लाने ले जाने के कारबार में लगे किसी नियोजक की दशा में, धारा 115बख की उपधारा (2) के खंड (ज) में निर्दिष्ट प्रयोजनों के लिए अनुषंगी फायदों का मूल्य उपधारा (1) के खंड (ग) में निर्दिष्ट "बीस प्रतिशत" के स्थान पर, "पांच प्रतिशत" होगा ;
(च) वायुयान द्वारा यात्रियों या माल को लाने ले जाने के कारबार में लगे किसी नियोजक की दशा में, धारा 115बख की उपधारा (2) के खंड (झ) में निर्दिष्ट प्रयोजनों के लिए अनुषंगी फायदों का मूल्य शून्य के रूप में लिया जाएगा।
[वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2019 द्वारा संशोधित रूप में]

