आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 464

संघ या निश्चित संख्या से अधिक व्यक्तियों की भागीदारी पर प्रतिबंध

धारा

धारा संख्या

464

अध्याय शीर्षक

अध्याय XXIX - विविध

अधिनियम

कंपनी अधिनियम, 2013

वर्ष

संघ या निश्चित संख्या से अधिक व्यक्तियों की भागीदारी पर प्रतिबंध

निश्चित संख्या से अधिक व्यक्तियों के जुड़ने या साझेदारी पर प्रतिबंध

निश्चित संख्या से अधिक व्यक्तियों के जुड़ने या साझेदारी पर प्रतिबंध

464.(1) ऐसी संख्या से अधिक व्यक्तियों से मिलकर बनने वाला कोई संघ या भागीदारी जैसा कि निर्धारित किया जा सकता है, किसी ऐसे कारबार को चलाने के प्रयोजन के लिए नहीं बनाई जाएगी जिसका उद्देश्य संघ या भागीदारी या उसके वैयक्तिक सदस्यों द्वारा लाभ अर्जित करना हो, जब तक कि वह इस अधिनियम के अधीन कंपनी के रूप में पंजीकृत न हो या किसी अन्य तत्समय प्रवृत्त विधि के अधीन न बनाई गई हो:

बशर्ते कि इस उप-धारा के अधीन निर्धारित व्यक्तियों की संख्या एक सौ से अधिक नहीं होगी।

(2) उप-धारा (1) की कोई बात निम्नलिखित पर लागू नहीं होगी-

(क)   कोई व्यवसाय करने वाले हिंदू अविभाजित परिवार पर; या
(ख)   किसी संघ या साझेदारी पर, यदि वह ऐसे पेशेवरों द्वारा गठित है जो विशेष अधिनियमों द्वारा शासित हैं।

(3) उप-धारा (1) के उल्लंघन में व्यवसाय करने वाले किसी संघ या भागीदारी का प्रत्येक सदस्य जुर्माने से, जो एक लाख रुपए तक का हो सकता है, दण्डनीय होगा और ऐसे व्यवसाय में उपगत सभी दायित्वों के लिए भी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होगा।


© कॉपीराइट. टैक्समैन पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड

फ़ुटनोट