आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 4

धारा 9 का संशोधन

धारा

धारा संख्या

4

अध्याय शीर्षक

अध्याय III - प्रत्यक्ष कर

अधिनियम

वित्त अधिनियम

वर्ष

2012

धारा 9 का संशोधन

धारा 9 का संशोधन

धारा 9 का संशोधन

4. आय-कर अधिनियम की धारा 9 की उपधारा (1) में, -

(क) खंड (i) में, स्पष्टीकरण 3 के पश्चात् निम्नलिखित स्पष्टीकरण अंतःस्थापित किए जाएंगे और 1 अप्रैल, 1962 से अंतःस्थापित किए गए समझे जाएंगे,

अर्थात् : -

'स्पष्टीकरण 4-शंकाओं को दूर करने के लिए यह स्पष्ट किया जाता है कि "के द्वारा" अभिव्यक्ति से, "के साधनों द्वारा", "के परिणामस्वरूप" या "के कारण" अभिप्रेत है और ये उसमें सम्मिलित हैं तथा उसके बारे में यह समझा जाएगा कि वे सदैव से अभिप्रेत हैं और उसके अंतर्गत सम्मिलित हैं ।

स्पष्टीकरण 5-शंकाओं को दूर करने के लिए यह स्पष्ट किया जाता है कि भारत के बाहर रजिस्ट्रीकृत या निगमित किसी कंपनी या एकक में की किसी आस्ति या पूंजी आस्ति के बारे में, जो कोई शेयर या हित है, यह समझा जाएगा और सदैव से यह समझा जाएगा कि वह भारत में स्थित है, यदि वह शेयर या हित अपना मूल्य प्रत्यक्ष रूप से या अप्रत्यक्ष रूप से सारवान् रूप से भारत में अवस्थित आस्तियों से व्युत्पन्न कर लेता है ।';

(ख) खंड (vi) में, स्पष्टीकरण 3 के पश्चात्, निम्नलिखित स्पष्टीकरण अंतःस्थापित किए जाएंगे और 1 जून, 1976 से अंतःस्थापित किए गए समझे जाएंगे,

अर्थात् :-

'स्पष्टीकरण 4-शंकाओं को दूर करने के लिए यह स्पष्ट किया जाता है कि किसी अधिकार, संपत्ति या जानकारी के बारे में सभी या किन्हीं अधिकारों के अंतरण के अंतर्गत उपयोग संबंधी सभी या किसी अधिकार या कम्प्यूटर साफ्टवेयर के उपयोग के (जिसके अंतर्गत अनुज्ञप्ति देना भी है) अधिकार का अंतरण, उस माध्यम पर विचार किए बिना जिसके माध्यम से ऐसा अधिकार अंतरित किया जाता है, सम्मिलित है और सदैव से सम्मिलित है ।

स्पष्टीकरण 5-शंकाओं को दूर करने के लिए यह स्पष्ट किया जाता है कि स्वामिस्व के अंतर्गत किसी ऐसे अधिकार, संपत्ति या जानकारी की बाबत प्रतिफल सम्मिलित है और सदैव से सम्मिलित है, चाहे-

(क) ऐसे अधिकार, संपत्ति या जानकारी का कब्जा या नियंत्रण संदायकर्ता के पास है या नहीं ;

(ख) ऐसे अधिकार, संपत्ति या जानकारी का संदायकर्ता द्वारा प्रत्यक्षतः प्रयोग किया जाता है या नहीं ;

(ग) ऐसे अधिकार, संपत्ति या जानकारी का अवस्थान भारत में है या नहीं ।

स्पष्टीकरण 6-शंकाओं को दूर करने के लिए यह स्पष्ट किया जाता है कि "प्रक्रिया" पद के अंतर्गत सेटेलाइट (जिसके अंतर्गत किसी सिग्नल की डाउनलिंकिंग के लिए अप-लिंकिंग, एमप्लिफिकेशन, संपरिवर्तन भी है) , केबल, आप्टिक फाइबर द्वारा या किसी अन्य वैसी ही प्रौद्योगिकी द्वारा पारेषण सम्मिलित है और सदैव से सम्मिलित समझा जाएगा, चाहे ऐसी प्रक्रिया गोपनीय हो या नहीं ; '।

 

 

[वित्त अधिनियम, 2012]

© कॉपीराइट. टैक्समैन पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड

फ़ुटनोट