खंड 269 न के प्रावधानों का अनुपालन करने में विफलता के लिए पेनल्टी
10[धारा 269न के उपबंधों के पालन में असफलता के लिए शास्ति
271ड़. 11[(1)] यदि कोर्इ व्यक्ति धारा 269न में उल्लिखित किसी निक्षेप को इस धारा के उपबंधों से भिन्न रूप में वापस लौटाएगा, तो वह, शास्ति के रूप में, इस प्रकार लौटाए गए निक्षेप की रकम के बराबर राशि का संदाय करने का दायी होगा।]
12[(2) उपधारा (1) के अधीन अधिरोपणीय कोर्इ शास्ति 13[संयुक्त] आयुक्त द्वारा अधिरोपित की जाएगी।]
10. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से अंत:स्थापित।
11. वित्त अधिनियम, 1990 द्वारा 1.4.1990 से उपधारा (1) के रूप में संख्यांकित।
12. यथोक्त द्वारा, अंत:स्थापित।
13. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.10.1998 से "उप" के स्थान पर प्रतिस्थापित।
[वित्त अधिनियम, 2000 द्वारा संशोधित रूप में]

