आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 115फग

अर्हक कंपनी

धारा

धारा संख्या

115फग

अध्याय शीर्षक

अध्याय XIIछ - शिपिंग कंपनियों की आय के संबंध में विशेष प्रावधान

अधिनियम

आय-कर अधिनियम, 1961

वर्ष

2019 (सं.2)

अर्हक कंपनी

अर्हक कंपनी

अर्हक कंपनी

115फग. इस अध्याय के प्रयोजनों के लिए, कोर्इ कंपनी अर्हक कंपनी है, यदि,–

(क) वह कोर्इ भारतीय कंपनी है;

(ख) कंपनी के वास्तविक प्रबंधन कार्य का स्थान भारत में है;

(ग) उसके स्वामित्वाधीन कम से कम एक अर्हक पोत है; और

(घ) कंपनी का प्रमुख उद्देश्य पोतों के प्रचालन का कारबार करना है।

स्पष्टीकरण.–इस धारा के प्रयोजनों के लिए, "कंपनी के वास्तविक प्रबंधन कार्य का स्थान" से,–

(अ) वह स्थान अभिप्रेत है, जहां, यथास्थिति, कंपनी का निदेशक बोर्ड या उसके कार्यकारी निदेशक अपने विनिश्चय करते हैं; या

(आ) उस दशा में, जहां निदेशक बोर्ड कंपनी के कार्यकारी निदेशकों या अधिकारियों द्वारा किए गए वाणिज्यिक और नीतिगत विनिश्चयों को सामान्य रूप से अनुमोदित करते हैं, वह स्थान अभिप्रेत है, जहां कंपनी के ऐसे कार्यकारी निदेशक या अधिकारी अपने कृत्यों का पालन करते हैं।

 

 

 

[वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2019 द्वारा संशोधित रूप में]

फ़ुटनोट