|
आयकर निरीक्षकों के लिए विभागीय परीक्षा के प्रश्न पत्रों की कुंजियां
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर निदेशालय (आयकर) ने दिनांक 28/12/2011 को आयकर निरीक्षकों के लिए विभागीय परीक्षा, 2011 के लिए परिणाम जारी किए हैं । पारदर्शिता में वृद्धि लाने तथा उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, सभी ऑब्जेक्टिव टाइप विषयों के प्रश्न-पत्रों की कुंजियां अपलोड की गई हैं । निम्नलिखित पेपरों के चार सेटों अर्थात सेट क, सेट ख, सेट ग तथा सेट घ, प्रत्येक के लिए कुंजियां उपलब्ध है ।
आयकर अधिकारियों के लिए विभागीय परीक्षा के प्रश्न पत्रों की कुंजियां
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर निदेशालय (आयकर) ने दिनांक 28/12/2011 को आयकर अधिकारियों के लिए विभागीय परीक्षा, 2011 के लिए परिणाम जारी किए हैं । पारदर्शिता में वृद्धि लाने तथा उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, सभी ऑब्जेक्टिव टाइप विषयों के प्रश्न-पत्रों की कुंजियां अपलोड की गई है । निम्नलिखित पेपरों के चार सेटों अर्थात सेट क, सेट ख, सेट ग तथा सेट घ, प्रत्येक के लिए कुंजियां उपलब्ध हैं ।
आयकर निरीक्षकों के लिए विभागीय परीक्षा, 2011 का परिणाम
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर निदेशालय (आयकर) ने दिनांक 28/12/2011 को आयकर निरीक्षकों के लिए विभागीय परीक्षा, 2011 के लिए परिणाम जारी किए हैं । प्रमाणित प्रति केवल संबंधित मुख्य आयकर आयुक्त/आयकर आयुक्त (परीक्षा प्रभारी) द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी । परिणाम की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने से पहले,संबंधित मुख्य आयकर आयुक्त/आयकर आयुक्त (परीक्षा प्रभारी)से अनुरोध है कि अंशत: पास (अं.पा.) किए गए उम्मीदवारों के संबंध में प्रयत्नों (अटेम्टस) की संख्या तथा पूर्ववर्ती विषय संबंधी छूटों की पात्रता की जांच करें । इसी प्रकार जिन अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों ने,जिन्होंने पहले विभागीय परीक्षा,या तो पुरानें पैटर्न अथवा नए पैटर्न से छूट प्राप्त मानकों से पास की है,केवल वे ही ,बैटरमैंट चान्स का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं। सभी प्रयोजनों के लिए परिणाम घोषित करने की तारीख 28/12/2011 है ।
आयकर अधिकारियों के लिए विभागीय परीखा, 2011 का परिणाम
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर निदेशालय (आयकर) ने दिनांक 28/12/2011 को आयकर अधिकारियों के लिए विभागीय परीक्षा, 2011 के लिए परिणाम जारी किए हैं । प्रमाणित प्रति केवल संबंधित मुख्य आयकर आयुक्त/आयकर आयुक्त (परीक्षा प्रभारी) द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी । परिणाम की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने से पहले,संबंधित मुख्य आयकर आयुक्त/आयकर आयुक्त (परीक्षा प्रभारी)से अनुरोध है कि अंशत: पास (अं.पा.) किए गए उम्मीदवारों के संबंध में प्रयत्नों (अटेम्टस) की संख्या तथा पूर्ववर्ती विषय संबंधी छूटों की पात्रता की जांच करें । इसी प्रकार जिन अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों ने,जिन्होंने पहले विभागीय परीक्षा,या तो पुरानें पैटर्न अथवा नए पैटर्न से छूट प्राप्त मानकों से पास की है,केवल वे ही ,बैटरमैंट चान्स का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं। सभी प्रयोजनों के लिए परिणाम घोषित करने की तारीख 28/12/2011 है ।
परीक्षाओं के पास करने की प्रभावी तारीख के बारें में अनुदेश जारी किए ।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (के.प्र.क.बो.) ने परीक्षाओं के पास करने की प्रभावी तारीख के बारे में अनुदेश जारी किए ।
प्रत्यक्ष कर क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान, बैंगलोर का उदघाटन रद्द ।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
माननीय वित्त मंत्री, भारत सरकार, के यात्राक्रम में अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन होने के कारण, समय-सारणी के अनुसार दिनांक 18.12.2011 को सायं 5:30 बजे प्रत्यक्ष कर क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान केम्पस संख्या-17, जलहाल्ली में होने वाला का उदघाटन कार्यक्रम रद्द हो गया ।
प्रत्यक्ष कर क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान, बैंगलोर का उदघाटन
---------------------------------------------------------------------------------------------------
माननीय वित्त मंत्री, श्री प्रणब मुखर्जी दिनांक 18 दिसम्बर, 2011 को शाम 5:30 बजे प्रत्यक्ष कर क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान कॉम्पलैक्स, बैंगलोर का उदघाटन करेगें । श्री एम.सी.जोशी, अध्यक्ष, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, तथा श्रीमती मंजरी कक्कड़, सदस्य (पी एण्ड वी) भी समारोह की शोभा बढायेगें ।
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की प्रेस प्रकाशनी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (के.प्र.कर.बोड.)ने एल जी टी बैंक खातों में देश से बाहर अवैध रूप से छिपाकर कर रखी गयी निधियों के संबंध में पाये गए 18 व्यष्टियों के ब्यौरे साझा किये ।
राजस्व विभाग के अधीन केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सदस्य के पद का चयन ।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
वित्त मंत्रालय, राजस्व विभाग ने केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सदस्य के पद के चयन के लिए धोषणा जारी की है ।
करदाता लाउन्ज – भारत में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला- 2011 में आयकर विभाग द्वारा स्टॉल स्थापित किया – सरकारी विभागों के वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया ।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
दिनांक 14-27 नवम्बर, 2011 तक भारत में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला- 2011 में आयकर विभाग द्वारा करदाता लाउन्ज स्थापित किया गया, जिसमें भारत व्यापार प्रोत्साहन संगठन (भा.व्या.प्रो.सं.) द्वारा सरकारी विभागों के वर्ग में प्रदर्शनी में परमश्रेष्ठ के लिए प्रथम स्थान का निर्णय लिया गया । अध्यक्ष, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, द्वारा करदाता लाउन्ज का, दिनांक 15 नवम्बर, 2011 को उद्द्याटन किया गया, जिसकी संकल्पना आयकर निदेशालय (जनसंपर्क, मुद्रण प्रकाशन एवं राजभाषा) द्वारा की गई थी। निदेशालय ने इसके वास्तविक कार्यान्वयन के साथ-साथ व्यापार मेले की संपूर्ण अवधि के दौरान कार्यों की देख-रेख भी की ।
रिजल्टस फ्रैम वर्क डाक्यूमेन्ट- 2012-13 के बारे में अध्यक्ष महोदय का संदेश
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने अध्यक्ष डेक्स से वित्तीय वर्ष 2012-13के लिए आयकर विभाग के लिए रिजल्ट फ्रैमवर्क डाक्यूमेन्ट को तैयार करने के बारे में संदेश जारी किया।
कनिष्ठ, वरिष्ठ स्थायी परामर्शदाताओं के रूप में एडवोकेटस की आवश्यकता
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर आयुक्त का कार्यालय (न्यायिक)चेन्नई को विभाग का प्रतिनिधित्व करने में कनिष्ठ तथा वरिष्ठ स्थायी परामर्शदाताओं के रूप में सूची बनाने के लिए एडवोकेटस की आवश्यकता है ।
क्षेत्रीय प्रोसेसिंग केन्द्रों, की स्थापना तथा संचालन के लिए निविदा ।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर विभाग ने, आयकर विभाग परियोजना के लिए सम्पूर्ण सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली के साथ क्षेत्रीय संसाधन केन्द्रों की स्थापना और प्रचालन के कार्यान्वयन के लिए पात्र बोलीकर्ताओं से मोहरबंद तकनीकी और वित्तीय बोलियां आमंत्रित की हैं ।
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड प्रेस प्रकाशनी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने चालू वित्तीय वर्ष अप्रैल-अक्तूबर माह के दौरान शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रहण के बारे में प्रेस प्रकाशनी जारी की है ।
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड प्रेस प्रकाशनी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बैंकिग सूचना के संबंध में अन्वेषण के बारे में प्रेस प्रकाशनी जारी की है ।
अधिसूचना अंग्रेजी अधिसूचना हिन्दी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर नियामवाली पर केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की अधिसूचना
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
दिनांक 24 अक्तूबर, 2011 की अधिसूचना संख्या स ओ 29(ई) के द्वारा आयकर नियामावली, 1962 मैं निम्नलिखित के लिए संशोधन किए गये है : i) सरकारी कटौतीकर्ताओं को उनके द्वारा फार्म संख्या 24 ए में दाखिल की गयी फाईलिंग को ध्यान में रखते हुए, टीडीएस विवरणियों को दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाना ! ii) धारा 197 ए के अधीन धोषणा दाखिल किए जाने को ध्यान में रखते हुए आयकर कटौती के बगैर भुगतान की गई राशि के ब्यौरों की अनिवार्य अपलोडिंग तथा (iii) कटौती करवाने वाले से अन्य व्यक्ति को टीडीएस क्रेडिट स्वीकृत करने के कार्यक्षेत्र में विस्तार करना !
कर लेखाकरण मानकों पर विचार-विर्मश पत्र
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
के.प्र.कर बोर्ड ने सभी पणधारियों से टिप्पणियां/ सुझाव मांगने के लिए कर लेखाकरण मानकों पर विचार-विर्मश पत्र जारी किया । यह विचार-विर्मश पत्र माननीय वित्त मंत्री द्वारा अनुमोदित किया गया है ।
के.प्र.कर बोर्ड ने बैकों में निक्षेपों पर स्रोत पर कर कटौती पर दिनांक 14.10.2011 को परिपत्र सं.08/2011 जारी किया ।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
के.प्र.कर बोर्ड ने दावा/मुआवजा़ आदि के बारें में मुकदमें के लम्बन के दौरान सर्वोच्च न्यायालय/उच्च न्यायालय से जुड़े़ रजिस्ट्रार/आदि सचिव और वरिष्ठ मास्टर के नाम में बैकों में निक्षेपों पर स्रोत पर कर कटौती पर परिपत्र जारी किया ।
भारत में कालेधन की उत्पति, इसके विदेश में अवैध अतंरण और इसकी वसूली को नियंत्रित करने के लिए नियमों को सशक्त बनाने के तरीकों की जांच करने के लिए समिति
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्षकर बोर्ड, राजस्व विभाग द्वारा सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से यह निर्णय लिया गया कि भारत में कालेधन की उत्पति, इसके विदेश में अंतरण और इसकी वसूली को नियंत्रित करने के नियमो को सशक्त बनाने के तरीकों की जांच करने की समिति की सह- अध्यक्षता सदस्य (अन्वेषण), के.प्र.कर बोर्ड द्वारा की जायेगी ।
डी ई – 2011 के लिए प्रवेश पत्र
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि प्रवेश पत्र मुद्रित करने के लिए नीचे लिखे संपर्क का
अवलोकन करने के लिए करें ।
केन्दीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कार्यभार सौंपने के बारे में अनुदेश जारी किए
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, राजस्व विभाग ने किसी अधिकारी/कर्मी के स्थानांतरण
के समय कार्यभार सौंपने के बारे में अनुदेश जारी किए है ।
डाटा ऐन्ट्री के बाहा स्रोत, नई दिल्ली के लिए निविदा
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर विभाग, नई दिल्ली ने आयकर विवरणियों की डिजिटाईजेशन के लिए डाटा एन्ट्री अपरेटरज
की आपूर्ति के लिए मोहर बन्द कोटेशनज़ आमन्त्रित की हैं ।
माननीय वित्त मंत्री, श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा आवासीय क्वॉटरज कम अतिथि गृह का
‘आयकर अबसारन,’ सिलीगुडी में उद्द्याटन
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
मनानीय वित्त मंत्री श्री प्रणब मुखर्जी, भारत सरकार ने सिलीगुडी, पश्चिमी बंगाल में
आवासीय क्वॉटरज-कम-अतिथि गृह का उद्द्याटन किया ।
सी पी सी (टी डी एस) प्रोजेक्ट के लिए बोलियां दाखिल करने की तारीख 12.08.2011 को
23.08.2011 तक बढ़ाया ।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
सी पी सी (टी डी एस) प्रोजेक्ट के लिए एम एस पी के चयन के लिए आर एफ पी के जवाव को
दाखिल करने की अन्तिम तारीख 12.08.2011 को बढ़ा कर 23.08.2011 कर दिया है । सी पी सी
(टी डी एस) प्रोजेक्ट के लिए संशोधित सारणी की जानकारी हेतु देखने के लिए कृपया
यहां पर क्लिक करें ।
अध्यक्ष, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा डूस एण्ड डोन्टस मैनुअल जारी किया
।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
दिनांक 29.07.2011 को वीडियो कान्फ्रेंस के दौरान श्री प्रकाश चन्द्रा, अध्यक्ष,
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा सतर्कता निदेशालय द्वारा सामान्य आचरण, वित्तीय
प्रशासन, कर प्रशासन तथा सतर्कता प्रशासन आदि के विभिन्न पहलुओं को समाविष्ट करते
हुए तैयार किया गया डूस एण्ड डोन्टस मैनुअल जारी किया गया ।
नए अध्यक्ष, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड,
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
दिनांक 1.08.2011 से श्री एम सी जोशी ने केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष
का कार्यभार ग्रहण कर लिया है । श्री जोशी भारतीय राजस्व सेवा के 1974 बेच के है
भारत में आयकर के 150 वर्ष
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

दिनांक 15.07.2011 को भारत में आयकर के 150 वर्ष के लिए विज्ञान भवन, नई दिल्ली में
समापन समारोह मनाया गया जिसमें भारत की राष्ट्रपति एच.ई. श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह
पाटिल द्वारा भव्य समारोह की शोभा बढ़ायी गई । 150 वर्ष समारोह के दौरान भारत के कुछ
शीर्ष कलाकारों तथा आयकर विभाग के कलाकौशल के प्रतिभाशाली कार्मिकों द्वारा कार्यान्वित
किए गए ‘देश निर्माण में आयकर ’ के विषय पर कला कार्यो को समाविष्ट करते हुए ‘कला
के माध्यम से समारोह ’ : भारत में आयकर के 150 वर्ष ’ नामक पुस्तक की प्रथम प्रति
माननीय केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा भारत की राष्ट्रपति महामहिम
प्रतिभा देवीसिंह पाटिल जी को भेंट की गई । उसके बाद इसे माननीय श्री एस एस पलानीमनिकम,
वित्त (राजस्व) राज्य मंत्री, माननीय श्री नमो नारायण मीणा, वित्त (व्यय) राज्य
मंत्री, श्री आर.एस.गुजराल, राजस्व सचिव, श्री प्रकाश चन्द्रा, अध्यक्ष के.प्र.कर
बोर्ड, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अन्य सदस्यों तथा प्रतिष्ठित दर्शकगणों
की उपस्थिति में जारी किया गया । ‘आयकर के 150 वर्ष – तीन सेन्चुरीज की यात्रा ’ नामक
फिल्म के पूर्वदर्शन को फिल्माया गया तथा ‘तीन सेन्चुरीज की यात्रा ’, 1860 से आयकर
की विकसित भूमिका को चित्रित करते हुए सूचना पुस्तिका भी जारी की गयी ।
केन्दीय प्रोसेसिंग केन्द्र (टी डी एस) के लिए निविदा
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर विभाग ने टी डी एस विवरणियों की प्रोसेसिंग के लिए केन्द्रीय प्रोसेसिंग केन्द
(टी डी एस) स्थापित करने, संचालित करने तथा रखरखाव के लिए सुव्यवस्थित सेवा प्रबन्धक
के चयन हेतु आर एफ पी फ्लोटेड से प्रत्युत्तर आमन्त्रित किए हैं ।
टिन केन्द्रीय पद्धति से डाउनलोडिड फार्म 16 ए जारी करने संबंधी निगमितकर्ताओं तथा
बैकों को अधिदेश
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्दीय प्रत्यक्षकर बोर्ड ने दिनांक 13 मई, 2011 को परिपत्र संख्या 03/2011 जारी
किया जिसके अनुसार कर सूचना नेटवर्क (टिन) से फार्म संख्या 16 ए में टी डी एस प्रमाण
पत्र तैयार किए जाएगें । कम्पनियों तथा बैकों को अनिवार्य रूप से 1 अप्रैल, 2011 (वित्तीय
वर्ष 2011-12 ओर आगे) से की गयी कटौतियों के लिए उनके कटौती करवाने वालो को टिन से
फार्म संख्या 16 ए जारी करना होगा । करदाताओं को परामर्श दिया जाता है कि वे कटौतीकर्ताओं
द्वारा केवल टिन केन्दीय पद्धति से डाउनलोड किए गए फार्म संख्या 16 ए (तिमाही टी
डी एस प्रमाण पत्र) का आग्रह करें ।
सिंगापुर के साथ दोहरा कराधान परिवर्जन करार
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
भारत सरकार ने दिनांक 24 जून, 2011 को कर मामलों में सूचना के आदान प्रदान को प्रभावी
बनाने के लिए सिंगापुर सरकार के साथ संशोधित दोहरा कराधान परिवर्जन करार (डी टी ए ए)
प्रोटोकाल, हस्ताक्षरित किए ।
उन व्यक्तियों के लिए जिनकी आय 5 लाख रूपये तक है उन्हे आयकर विवरणी दाखिल करने की
छूट पर केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की प्रेस प्रकाशनी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्दीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने वेतन भोगी करदाताओं के लिए जिनकी कुल आय 5 लाख रूपए
तक है, उनके लिए निर्धारण वर्ष 2011-12 के लिए, जो कि 31 जुलाई, 2011 तक देय होगी,
आयकर विवरणी दाखिल करने की छूट की योजना अधिसूचित की है ।
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रहण पर केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की प्रेस प्रकाशनी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
वर्तमान वित्तीय वर्ष के प्रथम दो माह के दौरान शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रहण (अप्रैल
तथा मई -2011) जो कि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के दौरान 24,878 करोड़ रूपए,
से घटकर 12,954 करोड़ रूपए हो गया, जिसमें 47.93% की कमी दर्ज की गयी। शुद्ध प्रत्यक्ष
कर संग्रहण, यद्यपि, 36,702 करोड़ रूपए के मुकाबले, 50,405 करोड़ रूपए पर 37.34% अधिक
है ।
मोज़ाम्बीक्यू के साथ दोहरा कराधान परिवर्जन करार
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
दोहरा कराधान परिवर्जन करार तथा आय पर करों के संबंध में राजकोषीय अपवंचन की रोकथाम
के लिए दिनांक 31 मई, 2011 को भारत सरकार तथा मोजाम्बीक्यू सरकार के साथ दोहरा कराधान
परिवर्जन करार अधिसूचित ।
नए केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड अध्यक्ष
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
श्री प्रकाश चन्द्रा, भारतीय राजस्व सेवा (आयकर), 1973 बेच के अधिकारी, ने केन्द्रीय
प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया ।
पुणे तथा मनेशर में क्षेत्रीय प्रोसेसिंग केन्द्रों, को स्थापित करने तथा प्रचालन
के लिए निविदा
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर विभाग, ने पुणे तथा मनेशर में क्षेत्रीय कम्प्यूटर केन्द्रों के प्रचालन को
कार्यान्वित करने के लिए पात्र बोलीकर्ताओं से मोहर बन्द तकनीकी तथा वित्तीय बोलियां
आमन्त्रित की हैं ।
तन्नजानियां के साथ दोहरा कराधान परिवर्जन करार
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
दोहरा कराधार परिवर्जन करार तथा आय पर करों के संबंध में राजकोषीय अपवंचन की रोकथाम
के लिए दिनांक 27 मई, 2011 को डारेस सलेम में भारत गणराज्य सरकार तथा तन्नजानियां
यूनाटिड गणराज्य के साथ दोहरा कराधान परिवर्जन करार (दो.करा.परि.करा.) हस्ताक्षरित
।
इथोपिया के साथ दोहरा कराधान परिवर्जन करार
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
दोहरा कराधान परिवर्जन करार तथा आय पर करों के संबंध राजकोषीय अपवंचन की रोकथाम के
लिए दिनांक 25 मई, 2011 को अदीश अब्बा में भारत गणराज्य सरकार तथा इथोपिया फेड्रल
ड्रेमोक्रेटिक गणराज्य के साथ दोहरा कराधान परिवर्जन करार (दो.रा.परि.करा.) हस्ताक्षरित
।
आयकर अधिकारियों के लिए विभागीय परीक्षा- 2010 का परिणाम
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर निदेशालय (आयकर) ने विभागीय परीक्षा-2010 का परिणाम घोषित किया है । प्रमाणित
प्रति केवल संबंधित मुख्य आयकर आयुक्त/आयकर आयुक्त (परीक्षा आई/सी) द्वारा उपलब्ध
करायी जाएगी । परिणाम घोषित करने से पहले, संबंधित मुख्य आयकर आयुक्त/ आयकर आयुक्त
(परीक्षा आई/सी) से अनुरोध है कि अंशता पास किए गए उम्मीदवारों के संबंध में प्रयत्नों
(अटेम्टस) की संख्या तथा पूर्ववर्ती विषय संबंधी छूटों की पात्रता की जांच करें ।
उसी प्रकार जिन एस सी/एस टी उम्मीदवारों ने, जिन्होने पहले विभागीय परीक्षा, या तो
पुराने पैटर्न अथवा नए पैटर्न से छूट प्राप्त मानकों से पास की है, “वेटरमेन्ट चान्स”
की पात्रता की जाचं की जाए ।
आयकर निरीक्षिकों को लिए विभागीय परीक्षा, 2010 का परिणाम
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर निदेशालय(आयकर) ने विभागीय परीक्षा 2010 का परिणाम घोषित किया है। प्रमाणित प्रति
केवल संबंधित मु.आ.आ./आयकर आयुक्त (परीक्षा आई/सी) द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी । वर्तमान
रियायत नीति के अनुसार, पूरी परीक्षा पास करने में एक अथवा ज्यादा विषयों में पूर्णयोग
में अधिकतम 5 रियायत अंकों की अनुमति दी गयी है । फिर भी, केवल एक व्यक्तिगत विषय
में छूट प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवार को अधिकतम 2% रियायत अकं दिए गए हैं अर्थात
2 अंक यदि पेपर 100 अंकों का है। यह रियायत नीति परिणाम के प्रोसेसिंग के समय लागू
की गयी है ।
सहज एवं सुगम के लिए मुद्रण विनिर्देशन
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने सहज एवं सुगम फार्मों के मुद्रण के लिए विनिर्देशन
की सूची जारी की है ।
भारत सरकार ने 12 स्थानों पर आयकर लोकायुक्त के 12 पदों का सृजन किया ।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
भारत सरकार ने आयकर लोकायुक्त मार्गदर्शी सिद्धान्त 2010 के अधीन क्रमश: नई दिल्ली
मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलौर, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे, लखनऊ, चण्डीगढ़, भोपाल
तथा कोचि में 12 स्थानों पर आयकर लोकायुक्त के 12 पदों का सृजन किया है ।
निर्धारण वर्ष 2011-12 के नए आयकर विवरणी फार्म
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने निर्धारण वर्ष 2011-12 के लिए नए आयकर विवरणी फार्म
अधिसूचित किए हैं ।
आयकर सेवा केन्द्र, कोचि के लिए बी आई एस प्रमाणन
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर कार्यालय कोचि के आयकर सेवा केन्द्र ने करदाता सेवाओं के क्षेत्र में कार्य की
गुणवत्ता तथा कार्यविधि को बनाए रखने के लिए आई एस: 15700:2005 के अधीन गुणवत्ता
प्रमाणन प्राप्त किया है । एक साल छ: महीनों से उपर के प्रयासों के संचयन की गुणवत्ता
के लिए प्रमाणन था । आयकर विभाग इस प्रकार भारत सरकार के कुछ विभागों में से एक तथा
आयकर विभाग में दूसरा कार्यालय है जिसने सर्वोत्तम गुणवत्ता कार्यनिष्पादन के लिए
प्रमाणन गुणवत्ता अर्जित की है । कोचिन में आयकर भ्रातृभाव की शुभकामनाएं ।
आयकर विभाग के लिए विवरणियों की ई-फाईलिंग तथा अन्य फार्मों तथा वेब – संपर्क सेवाओं
की पुनर्निविदा के लिए बोली दाखिल करने की तारीख में परिशोधन
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
दिनांक 14 अप्रैल, 2011 को अवकाश को ध्यान में रखते हुए बोलियां दाखिल करने के लिए
अन्तिम तिथि तथा समय में परिशोधन करके 15 अप्रैल, 2011 कर दिया गया है ।
वित्त अधिनियम, 2010 के प्रावधानों के बारें में व्याख्यात्मक टिप्पणियां
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने वित्त अधिनियम – 2010 के प्रावधानों पर व्याख्यात्मक
टिप्पणियों के बारे में परिपत्र 01/2011 जारी किया है ।
आयकर विभाग के लिए आयकर सम्पर्क केन्द्र (ASK) – राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय काल केन्द्रों
की स्थापना के लिए पुन:- निविदाएं
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर निदेशालय (पद्धति) ने आयकर सम्पर्क केन्द्र (ASK) को स्थापित करने तथा चलाने
के लिए, राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय काल केन्द्रों को कर संबंधी सेवाएं मुहैया करने
के लिए पात्र बोलीकर्ताओं से मोहर बन्द बोलियां आमन्त्रित की हैं ।
आयकर भवन, पोर्ट ब्लेअर की आधारशिला रखी ।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
एच इ लेफ. जनरल (सेवानिवृत) भुपेन्द्र सिंह, पी वी एस एम, ए वी एस एम अंडेमान निकोबार
द्वीप के उप राज्यपाल ने श्री बी एस सोंधी, मुख्य आयकर आयुक्त (सी सी ए), कोलकाता
की भव्य उपस्थिति में दिनांक 15.03.2011 को "आयकर भवन" पोर्ट ब्लेअर की आधारशिला
रखी ।
वित्त राज्य मंत्री से पत्र
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
श्री सुब्रामनियम स्वामी, अध्यक्ष जनता दल को लाइकटेंसटेइन में बैक खातों में भारतीयों
के नामों को प्रकट करने के बारे में श्री एस.एस.पलनिमाणिक्यम माननीय वित्त राजय मंत्री
का जवाबी पत्र ।
आयकर विभाग के लिए विवरणियों की ई- फाईलिंग तथा अन्य फार्मस तथा वेब – सम्पर्क सेवाओं
की पुनर्निविदाएं
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर विभाग के लिए विवरणियों की ई–फाईलिंग तथा अन्य फार्मों तथा वेब- सम्पर्क सेवाओं
को कार्याविन्त करने के लिए पात्र बोलीकर्ताओं से तकनीकी तथा वित्तीय मोहरबन्द बोलियां
आमन्त्रित की है ।
2011-12 के लिए संवीक्षा कार्यविधि को सरल और कारगर बनाने पर केन्द्रीय प्रत्यक्ष
कर बोर्ड की प्रेस प्रकाशनी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने अपनी संवीक्षा चयन कार्यविधि का पुनरीक्षण किया
है । करदाताओं की शिकायत का निवारण करने के लिए, यह निर्णय लिया गया है कि वित्तीय
वर्ष 2011-12 के दौरान वरिष्ठ नागरिकों तथा छोटे करदाताओं के मामलों में, आई टी आर-1
तथा आई टी आर-2 में दाखिल की गयी आयकर विवरणियों की संवीक्षा केवल तभी की जाएगी वशर्ते
है कि जहां पर आयकर विभाग के पास विश्वसनीय सूचना उपलब्ध है ।
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रहणों पर केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की प्रेस प्रकाशनी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
अप्रैल-फरवरी,2011 की अवधि के दौरान, शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रहण पिछले वित्तीय वर्ष
की इसी अवधि के दौरान 2,78,411 करोड़ रूपये से बढ़ कर 3,36,177 करोड़ हो गया, जिसमें
20.75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी ।
आयकर विभाग के सिवोत्तम केन्द्र ने अलोचनाओं का अम्बार पाया ।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
सिवोत्तम केन्द्र, कोचि जो अगस्त, 2009 से परिचालन में आ गया है , वयस्क हो जाने
पर अब अलोचनाओ का अम्बार प्राप्त किया है । 13692 की प्राप्त की गयी कुल डाक मे
से अब तक 11742 की संख्या का समाधान किया गया है, ‘ए’ ‘सी’ 86% । केन्द्र सभी प्रकार
से सपूर्णतया कार्यात्मक हो गया है तथा जिसके लिए इसे स्थापित किया गया है उन सभी
पहलुओं को प्राप्त करने में समर्थ होगा ।
आयकर विभाग के लिए आयकर सम्पर्क केन्द्र (ASK) को स्थापित करने तथा चलाने के लिए
निविदा की बोली दाखिल करने/ खोलने की तारीखों को बढ़ाया गया ।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर विभाग ने निविदा संख्या: ई-जी ओ वी/4/काल सेन्टर/ 2011 दिनांक 28.01.2011 के
लिए बोलियां दाखिल करने की अन्तिम तारीख को बढ़ाया ।
ई- गॅवर्नेन्स-2010-11 पर राष्ट्रीय पुरस्कार
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
बेंगलौर में आयकर विभाग के केन्द्रीयकृत प्रोसेसिंग सेन्टर,जिसे आयकर विवरणियों की
सामूहिक प्रोसेस करने के लिए स्थापित किया गया था, दिनांक 10 फरवरी,2011 को औंरगाबाद,
महाराष्ट्र में आयोजित 14वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेन्स सेमिनार में “गवर्मेन्ट प्रोसेस
पुनर्संरचना में उत्कृष्टता श्रेणी” में स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त किया ।
कम्प्यूटर रखरखाव, कोलकाता के लिए निविदा
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर विभाग, कोलकाता, पश्चिचमी बंगाल द्वारा हार्डवेयर (जैसे पी सीज, प्रिन्टर, यू
पी एस इत्यादि) के व्यापक वार्षिक रखरखाव ठेके के लिए केवल एच पी/ लेनोवो के प्रा.से.प्र.(प्राधिकृत
सेवा प्रबन्धक) से निर्धारित फार्मस में मोहरबन्द निविदाएं आमन्त्रित की गई है ।
ओ एम आर शीट तथा विषयक उत्तर पुस्तिका प्रोसेसिंग के लिए कार्य का विस्तार
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर विभाग, नई दिल्ली ने विभागीय परीक्षा के ओ एम आर तथा उत्तर पुस्तिका प्रोसेसिंग
का कार्य पूरा करने के लिए सभी इच्छुक पार्टियों को आमन्त्रित किया है ।
आयकर विभाग के लिए राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय काल केन्द्रों -आयकर सम्पर्क केन्द्र
(ASK) स्थापित करने के लिए निविदा हेतु शुद्विपत्र
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
"आयकर सम्पर्क केन्द्र (ASK)" स्थापित करने के प्रस्ताव के बारे में दिनांक 28.01.2011
को निविदा सूचना विज्ञापन का शुद्धिपत्र जारी किया गया ।
आयकर भवन, गाजियाबाद की मरम्मत के लिए निविदा
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
इंजिनियर इण्डिया लिमिटेड ने आयकर निदेशालय (पद्धति) की ओर से पात्र बोलीकर्ताओं से
एकल स्तर दो बोली पद्धति के अधीन मद दर निविदा आमन्त्रित की है ।
बहामास के साथ कर सूचना विनियम करार (क.सू.वि.क.) पर के.प्र.कर बोर्ड की प्रेस प्रकाशनी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
भारत ने बहामास के साथ कर सूचना विनियम करार (क.सू.वि.क.) किया । करार दिनांक 11 फरवरी,
2011 को भारत की ओर से जमायिका में भारत के उच्चायुक्त (आजकर बहामास की राष्ट्रमण्डल
में प्रत्यापित)द्वारा तथा बहामास की राष्ट्रमण्डल सरकार की ओर से वित्त राज्य
मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित किया गया ।
आई टी आर-V दाखिल करने की तारीख को 31 जुलाई, 2011 तक बढ़ाया
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2010-11 के लिए आयकर विवरणियॉं संबंधी
आई टी आर -V फार्मस दिनांक 1 अप्रैल, 2010 या इससे पहले इलेक्ट्रानिकली दाखिल करने
की समय सीमा को बढ़ाने का निर्णय लिया है ।
भारत तथा ब्रिटिश विरजिन आयलेण्डस के मध्य कर सूचना विनियम करार, अपील दाखिल करने
की सीमा बढ़ाने और रिफण्डस में गति लाने पर केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की प्रेस
प्रकाशनी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
रिफण्डस में गति लाने के लिए, सभी कर विवरणियों (आई टी आर-1 से आई टी आर -6 तक) स्रोत
पर कर कटौती दावों को सत्यापन के बिना स्वीकार किया जाएगा यदि विवरणी में दावे की
राशि तथा टी डी एस विवरणी (ए एस-26 विवरण) में दर्शायी गयी में अन्तर एक लाख रूपये
से अधिक नहीं है ।
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रहणों पर केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की प्रेस प्रकाशनी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
अप्रैल, 2010 से जनवरी, 2011 की अवधि के दौरान, शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रहण पिछले
वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के दौरान 2,63,675 करोड़ रूपये से बढ़ कर 3,17,501 करोड़
हो गया, जिसमें 20.37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी ।
मिश्रित स्नातक स्तर (मुख्य) परीक्षा, 2010
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
कर्मचारी चयन आयोग ने केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में आयकर निरीक्षक के पद पर 846
उम्मीदवारों तथा कर सहायक के पद पर 483 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए संस्तुति
की है ।
बहु कार्य कर्मचारीवृन्द के पद पर भर्ती के बारे में अधिसूचना
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर विभाग में बहु कार्य कर्मचारीवृन्द के पद
पर भर्ती की पद्धति का विनियमन करने के लिए नियमों के बारे में अधिसूचना जारी की है
।
विनियोग प्राधिकरण, कोलकाता द्वारा उच्च नीलामी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
विनियोग प्राधिकरण, कोलकाता ने दिनांक 4 फरवरी, 2011 को आयोजित की गयी नीलामी में अर्जित
की गयी सम्पति को 5.25 करोड़ में बेचा । इस सम्पति ने 18 लाख रूपए अर्जित किए ।
सार्क की सरकारों के बीच करार के बारें में अधिसूचना
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
सार्क सदस्यों के राज्यों की सरकारों ने कर मामलों में दोहरे कराधान के परिहार और
पारस्परिक प्रशासनिक सहायता के लिए सार्क सदस्य राज्यों के मध्य आर्थिक सहयोग को
बढ़ाने का ध्यान रखते हुए करार किया है ।
आयुक्तों/ सहायक आयुक्तों/ आयकर अधिकारियों के लिए नियत किए मामलों के लिए आय सीमाओं
के बारे में अनुदेश
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
करदाताओं के अधिक संख्या में विशेष रूप से नगरेतर क्षेत्र से बोर्ड द्वारा संदर्भ
प्राप्त किए जा रहे हैं कि उपायुक्तों/ सहायक आयुक्तों/ आयकर अधिकारियों को नियत
किए मामलों के लिए विद्यमान आर्थिक सीमाएं करदाताओं के दुख तकलीफ का कारण है ।
आयकर विभाग के लिए आयकर सम्पर्क केन्द्र-राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय काल केन्द्रों
की स्थापना के लिए निविदा
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर निदेशालय (पद्धति) ने कर संबंधी सेवा उपलब्ध कराने के लिए आयकर संपर्क केन्द्र
(ASK)(राष्ट्रीय तथा चार क्षेत्रीय काल केन्द्र) को सुव्यवस्थित तथा चलाने के लिए
पात्र बोलीकर्ताओं से मोहरबन्द निविदाएं आमन्त्रित की हैं ।
आयकर भवन, गाजियाबाद की मरम्मत के लिए निविदा
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
इंजनियर इण्डिया लिमिटेड ने आयकर निदेशालय (पद्धति) की ओर से पात्र बोलीकर्ताओं से
एकल स्तर दो बोली पद्धति के अधीन मद दर निविदा आमन्त्रित की है ।
ई-फाईलिंग की विवरणियों के कार्यान्वयन के लिए निविदा-बोली तारीख बढाई
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर महानिदेशक (पध्दति) ने ई-फाईलिंग की बोलियां दाखिल करने के लिए देय तारीख 17
जनवरी,2011 से 4 फरवरी,2011 तक बढाने की अनुमति प्रदान कर दी है। समय की अन्तिम सीमा
तथा स्थान वहीं रहेगें। और आगे बढाने की स्वीकृति प्रदान नहीं की जाएगी तथा आगे बढाने
के अनुरोधो पर विचार नहीं किया जाएगा।
आयकर निदेशालय(पध्दति) कार्यालय वैशाली,गाजियाबाद में स्थानांतरण
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर निदेशालय(पध्दति) के कम्प्यूटर केन्द्र को आयकर भवन,वैशाली,गाजियाबाद में
स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए,आयकर विभाग यूजरों की शिकायतों
के निवारण तथा सुविधाएं जैसे हेल्पडेस्क,टूल फ्री नम्बर,ई-फाईलिंग सहायता इत्यादि
कुछ दिनों के लिए प्रभावी रहेगें। फिर भी, आयकर विभाग के यूजरों की असुविधाओं को कम
करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
अध्यक्ष,केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड से शुभकामनाएं
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर नियमावली, 1962 के बारे में अधिसूचना
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोड ने आयकर नियमावली, 1962 में किए गए संशोधन के बारे में
अधिसूचना जारी की है ।
विवरणियों की ई-फाईलिंग के कार्यान्वयन के लिए टैंडर
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर निदेशालय (पद्धति) ने आयकर विभाग प्रोजेक्ट की “विवरणियों और अन्य फोर्मों की
ई- फाईलिंग के तथा वेब- इनेबल सेवा” के कार्यान्वयन के लिए योग्य बोलीकर्ताओं से
मोहरबन्द तकनीकी तथा वित्तीय बोलियॉं आमन्मित्र की हैं ।
कर विवरणी प्रीपेयरर योजना, 2006 के बारे में अधिसूचना
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्दीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने दिनांक 28 नवम्बर, 2006 की अधिसूचना संख्या एस.ओ.2039
(ई) द्वारा प्रकाशित कर विवरणी प्रीपेयरर योजना, 2006 के बारे में अधिसूचना जारी की
है ।
अधिसूचित ओधौगिक पार्कों की सूची- केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
के.प्र.क. बो., राजस्व विभाग ने तारीख 16.9.2010 से आज तक आयकर अधिनियम, 1961 की धारा
80 I ए (4) (iii) के अधीन अधिसूचित ओधौगिक पार्कों को सूचीबद्ध किया है ।
चिन्हसुरहा,पश्चिम बंगाल में आयकर कार्यालय का उदघाटन
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
माननीय वित्त मंत्री श्री प्रणव मुखर्जी ने दिनांक 4 दिसम्बर,2010 को चिन्हसुरहा,
हूगली में नए कार्यालय भवन,आयकर भवन के साथ आयकर सेवा केन्द्र (ASK)का उदघाटन किया।
श्री सुनील मित्रा,राजस्व सचिव,श्री दुर्गेश शंकर,सदस्य(आर),के0प्र0कर बोर्ड,श्री
एम सी जोशी, सदस्य(ए तथा जे),के0प्र0कर बोर्ड तथा श्री आर एन त्रिपाठी,मु0आ0आ0(सी
सी ए),कोलकाता ने भी सुअवसर पर शोभा बढायी।
शुध्द प्रत्यक्ष कर संग्रहणों पर केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की प्रेस प्रकाशनी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
अप्रैल-नवम्बर,2010 की अवधि के दौरान,शुध्द प्रत्यक्ष कर संग्रहण पिछले वित्तीय
वर्ष की इसी अवधि के दौरान 1,83,822 करोड रूपए से बढ कर 2,16,628 करोड रूपए हो गया,जिसमें
17.85 प्रतिशत की बृध्दि दर्ज की गयी तथा वित्तीय वर्ष 2010-11 के लिए रखे गये 4,30,000
करोड के बी इ लक्ष्य के 50 प्रतिशत को पार कर रहा है।
वेबमास्अर के चयन के लिए निविदा – बोली की तारीख बढ़ायी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर निदेशालय (पद्धति) ने आयकर विभाग की वेबसाइट (www.incometaxindia.gov.in) के डिजा़इन,
विकास, रखरखाव तथा विषय सूची प्रबंधन के लिए प्रसिद्ध, सुव्यवस्थित तथा विश्वसनीय सेवा
प्रबन्धकों (से.प्र.) से बोलियां आमन्त्रित की है ।
आयकर निरीक्षकों की विभागीय परीक्षा, 2010 के लिए स्पष्टीकरण
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर निरीक्षकों के लिए संशोधित विभागीय परीक्षा नियमावली का नियम V(ए)(सी) हिन्दी
नामक पेपर 5 में उन्हें उपस्थित होने की छूट देता है, जिन्होने या तो मैट्रीक/उच्च
स्तर पर अथवा लिपिक वर्गीय के लिए परीक्षा में हिन्दी पास की है ।
विभागीय परीक्षा के उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर अधिकारियों तथा आयकर निरीक्षकों, 2010 परीक्षा के लिए आयकर निदेशालय (आयकर) ने
उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र तथा रोल नम्बर जारी किए हैं । उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र
की संख्या तथा चयनित केन्द्र की प्रविष्टि करके प्रवेश पत्र डाउन लोड कर सकते हैं ।
आयकर विभाग में आशुलिपिक ग्रेड-II के खाली पदों को भरना
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर विभाग में आशुलिपिक ग्रेड- II के संवर्ग में अत्यधिक कमी को देखते हुए, एक उपाय
के रूप में, सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के साथ एक वर्ष की सीमित अवधि के लिए स्थायी
आधार पर स्थानांतरण की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है ।
अंशत: सफल उम्मीदवारों के लिए अधिसूचना -VIII
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
अध्यक्ष, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर अधिकारियों तथा आयकर निरीक्षकों के
लिए पुराने पैटर्न से अंशत: सफल उम्मीदवारों के लिए आयु की उच्चतम सीमा को हटाने का
अनुमोदन प्रदान कर दिया है ।
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रहणों पर केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की प्रेस प्रकाशनी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रहणों ने एक करोड़ खरव रूपये अंक को पार कर लिया तथा पिछले
वित्तीय वर्ष अप्रैल- अक्तूबर की अवधि के दौरान 1,73,447 करोड़ रूपए से बढ़कर 31 अक्तूबर,
2010 को 2,04,351 करोड़ रूपए हो गया, जिसमें 17.82% की वृद्धि दर्ज की गयी ।
केन्दीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के परिपत्र संख्या 7/2010 द्वारा स्पष्टीकरण
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने परिपत्र संख्या 7/2010 द्वारा स्पष्टीकरण जारी किया
है कि दिनांक 1.12.2006 को अथवा इसके पश्चात् धारा 10 (23सी) के उप-खण्ड (VI) तथा (VIए)
के अधीन स्वीकृत किए गये अनुमोदन जब तक वापिस नही लिये जाते तब तक मान्य रहेगें ।
आयकर महानिदेशक (सतर्कता) के वेब- पेजिज
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
दिनांक 28.अक्तूबर, 2010 को आयोजित “सतर्कता जागरूकता सम्मेलन” के दौरान श्री पी.जे.थोमस,
सी वी सी,द्वारा आयकर महानिदेशक सतर्कता के वेब- पेजो का उद् धाटन किया गया ।
ओ ई सी डी ग्लोबल फॉरॅम का कार्यभार ग्रहण करने में भारत से पहले स्टाफ
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
संजीव पहले भारतीय हैं तथा गैर- ओ ई सी डी देश में से पहले व्यक्ति हैं, जो संगठन के
पूर्णधिकारी होगें । संजीव साधारणतया भारतीय सरकार के साथ वित्त मंत्रालय में हैं तथा
मुख्यत: वर्तमान में कर अधिकरण में मूल्य अंतरण मामलों पर राजस्व स्थिति का प्रतिनिधित्व
कर रहे हैं ।
निरीक्षकों, कर सहायकों तथा आशुलिपिकों ग्रेड - III के पद पर खिलाडियों की भर्ती
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
निरीक्षकों, कर सहायकों तथा आशुलिपिको ग्रेड- III के पद पर नियुक्ति के लिए पात्र उम्मीदवारों
से आवेदन आमान्त्रित किए गए है ।
निर्धारण वर्ष 2010-11 के लिए आयकर विवरणियों को दाखिल करने की देय तिथि को बढ़ाया
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने निर्धारण वष्र 2010-11 के लिए आयकर विवरणियों को दाखिल
करने की देय तिथि 30 सितम्बर, 2010 को 15 अक्तूबर, 2010 तक बढ़ाया । देय तिथि को बाढों
द्वारा सामान्य जनजीवन में बाधा उत्पन्न होने के कारणो को ध्यान में रख कर बढ़ाया गया
है ।
अधिसूचित औधोगिक पार्कों की सूची, के.प्र.क.बोर्ड
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, राजस्व विभाग ने आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 801 ए (4)
III के अधीन दिनांक 1.1.2008 से आज तक अधिसूचित औधोगिक पार्कों को सूचीबद्ध किया है
।
आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 119 के अधीन आदेश
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने जम्मू एण्ड काश्मीर राज्य में सभी वर्गों के मामलों
में निर्धारण वर्ष 2010-11 के लिए आयर की विवरणी दाखिल करने की देश तिथि को बढ़ा दिया
हे ।
आयकर अधिकारियों/आयकर निरीक्षकों/लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षा
की समय सारणी पुन: निर्धारित
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
कतिपय राज्यों में चुनावों को ध्यान में रखते हुए आयकर अधिकारियों/आयकर निरीक्षकों/लिपिकवर्गीय
कमचारियों की विभागीय परीक्षा की समय सारणी पुन: निर्धारित की गयी तथा अब 26 अक्तूबर,
2010 से आरम्भ होंगे तथा 8 नवम्बर, 2010 को समाप्त होगें ।
आयकर निदेशालय, मानव संसधान विकास को कार्य का आंबटन
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कार्य के आंबटन के बारे आदेश जारी किए है कि के.प्र.कर.बोर्ड
के अपने अनुभागों द्वारा निष्पादित कार्य अब आयकर निदेशालय मानव संसाधन को हस्तांतरित
कर दिए गए हैं।
आयकर विवरणी दाखिल करने के लिये देय तिथि को 04 अगस्त,2010 तक बढ़ाया
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, (के.प्र.कर बोर्ड) ने करदाताओं के लिये आयकर विवरणियों
को दाखिल करने की देय तिथि को 04 अगस्त,2010 तक बढ़ा दिया है, जिनकी देय तिथि आज 31
जुलाई, 2010 को समाप्त हो गयी है। सभी कागज़ी अथवा ई-विवरणियां जो दिनांक 04 अगस्त,2010
अथवा इससे पहले दाखिल की गयी हैं उन्हे देय तिथि के अन्दर दाखिल किया माना जायेगा ।
माननीय केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री प्रणव मुखर्जी ने दिनांक 10.07.2010 को रधुनाथगंज,
जंगीपुर, जिला मुर्शीदाबाद, पश्चिमी बंगाल में आयकर कार्यालय का उद्द्याटन किया
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
माननीय केन्द्रीय वित्त मंत्री, श्री प्रणव मुखर्जी, ने दिनांक 10.07.2010 को रधुनाथगंज,
जंगीपुर, जिला मुर्शीदाबाद, पश्चिमी बंगाल में नए आयकर कार्यालय का उद्द्याटन किया
। श्री प्रकाश चन्द्रा, सदस्य (पी एण्ड वी) केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, श्री गौतम
चौधरी, मुख्य आयकर आयुक्त-I, कोलकात्ता तथा श्री ए.एल.के.बी चन्द, मुख्य आयकर आयुक्त–X,
कोलकाता ने भी सुअवसर पर शोभा बढ़ायी। नया कार्यालय, जंगीपुर उप- मण्डल के आयकर निर्धारितियों
के बड़े भाग की आवश्यकताओं का प्रबन्ध कर रहा हैं, जिन्हे पहले प्रत्यक्ष करों से संबंधित
किसी मामले के लिए 65 कि.मी. दूर की यात्रा करके ब्रहृपुर जाना पड़ता था।
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने प्रथम तिमाही के दौरान कर संग्रहणों पर प्रेस प्रकाशनी
जारी की ।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही के दौरान शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रहण (जून, 2010
तक) जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 59,465 करोड़ रूपए से बढ़ कर 68,675 करोड़
रूपए हो गया जिसमें 15.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी ।
भारत गणराज्य तथा फिनलेंड गणराजय के बीच दोहरा कराधान परिवर्जन करार (डी टी ए ए) पर
करो संबंध में संशोधित करार
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
भारत गणराज्य तथा फिन्लेड गणराज्य के बीच दोहरा कराधान के परिवर्जन तथा राजकोषीय अपवंचन
की रोकथाम के लिए आय पर करों के संबंध में (डी टी ए ए) के संबध में, संशोधित करार तथा
प्रोटोकाल पर भारत गणराज्य की ओर से केन्द्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड के अध्यक्ष तथा फिनलेंड
गणराज्य की ओर से राजदूत ने 15 जनवरी 2010 को हस्ताक्षर किए तथा दिनांक 19 अप्रैल,2010
से लागू होगा।
पंजीकृत ई- फाईलरस के लिए नयी सुविधा जो
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
www.incometaxindiaefiling.gov.in पर पंजीकृत ई- फाईलरस के लिए “मेरा खाता” में नयी
सुविधा जोड़ी गयी जिसमें आप कर कटौती विवरण (फार्म 26 ए एस) का अवलोकन कर सकते है यदि
आपके द्वारा किए गऐ कर भुगतान अथवा आपके वेतन से टी डी एस कटौती अथवा ब्याज की विभाग
को सही रिपोर्ट भेजी गई हे तो सत्यापन कर सकते है।
आयकर आयुक्त (तों) के क्षेत्राधिकार का ओदश
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
मुख्य आयकर आयुक्त, चण्डीगढ़ ने आयकर आयुक्त (तो) तथा उत्तर पश्चिम क्षेत्र के रेंजीज
के लिए क्षेत्राधिकार संबधी आदेश जारी किए है।
नागरिक चार्टर 2010 प्रारूप
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
नया विश्जॅन दस्तावेज- विश्जॅन 2020 के प्रारूप बनाने की प्रक्रिया समापन के नजदीक
है। विश्जॅन 2020 दस्तावेज का आवश्यक संधटक नागरिक चार्टर 2010 है1 विश्जॅन 2020 के
भाग के रूप में, के. प्र. कर बोर्ड द्वारा गठित कार्यदल ने नागरिक चार्टर 2007 का पुन:
निरीक्षण किया।
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने ड्राफट प्रत्यक्ष कर कोड पर संशोधित चर्चा पेपर जारी
किए
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
चर्चा पेपर के साथ ड्राफट डी टी सी लोक टिप्पणियों के लिए अगस्त, 2009 में जारी किए
गए थे। विभिन्न पणधारियों से अत्यधिक जवाब तथा अधिक संख्या में मूल्यवान इन्पुटस प्राप्त
किए गए। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने ड्राफट प्रत्यक्ष कर कोड (डी टी सी) पर संशोधित
चर्चा पेपर जारी किए है, जिन्हें संशोधित प्रस्तावों पर प्रतिक्रियाएं मांगने के लिए
लोक अधिकार क्षेत्र में रखा गया है। जिन मुख्य मामलों को संबोधित किया गया है उसमें
सकल निधियों पर न्यूनतम आलटरनेट टैक्स (एम ए टी), बचतो के संबंध में कर ट्रीटमेन्ट
– छूट छूट कर (इ इ टी) की तुलना में छूट छुट छूट (इ इ ई) आधार, दोहरा कर परिवर्जन करार
की स्थिति की तुलना में धरेलू विधि सामान्य एन्टी- परिवर्जन नियम (जी ए ए आर) का प्रशासन,अनुमान
आधार पर गृह सम्पति से आय का कराधान, पूजीगंत अभिलाभों का कर ट्रीटमेन्ट तथा गैर- लाभ
संगठनों इत्यादि का कर ट्रीटमेन्ट शामिल हैं। संशोधित चर्चा पेपर पर प्रतिक्रियाओं
को 30 जून, 2010 या इससे पहले वेबसाईट http://Finmin.nic.in पर इलेक्ट्रानिकली दाखिल
किया जा सकता है अथवा ई-मेल पता ‘directtaxscode-rev@ Nic.in’ पर भेज सकते है।
26वें बार्षिक सम्मेलन में वित्त मंत्री का भाषण
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
माननीय वित्त मंत्री श्री प्रनाब मुखर्जी जी मुख्य आयकर आयुक्तों/ आयकर महानिदेशकों
के 26 वें वार्षिक सम्मेलन का नई दिल्ली में उद् घाटन करते हुए भाषण दिया।
टी डी एस में संशोधनों के बारे में अधिसूचना
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्दीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने टी डी एस नियमावली में नये संशोधनों को अधिसूचित किया
ह
|
वित्त मंत्री द्वारा केन्द्रीयकृत प्रोसेसिंग केन्द्र राष्ट्र को समार्पित किया गय
-------------------------------------------------------------------------------------------------
माननीय वित्त मंत्री श्री प्रनाब मुखर्जी जी ने होशूर रोड़, बेंगलूरू–560100 में स्थित
केन्द्रीयकृत प्रोसेसिंग केन्द्र को तारीख 29.5.2010 को शाम 6.30 बजे राष्ट्र को समार्पित
किया।
|
आयकर अधिकारी, कोलकात्ता द्वारा माउन्ट ऐवरेस्ट की चढ़ायी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर विभाग को धोषणा करने में अत्यधिक प्रसन्नता तथा गर्व है कि पश्चिम बंगाल क्षेत्र
के श्री दीबासीश बिश्वास, आयकर अधिकारी ने दिनांक 17 मई, 2010 को सुबह 7.45 बजे माउन्ट
ऐवरेस्ट पर चढ़ायी की है । श्री बिश्वास के साथ आयकर विभाग कोलकात्ता क्षेत्र के अन्य
दो कर्मचारी अर्थात श्री सौरभ सिंचन मोंडल, वरिष्ठ कर सहायक तथा श्री बीवाश सरकार,
आशुलिपिक थे । वह दोनो सफल टीम के मुख्य सदस्य थे । कुल मिला कर यह उपलब्धि आयकर विभाग
के लिए बड़े सम्मान का विषय है ।
निर्धारण वर्ष 2010-11 के लिए नए आयकर विवरणी फार्म
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने निर्धारण वर्ष 2010-11 के लिए नए आयकर विवरणी फार्मों
की अधिसूचना जारी की है।
संयुक्त स्नातक स्तर (मुख्य) परीक्षा, 2008 के बारे में अधिसूचना
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
कर्मचारी चयन आयोग ने केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में आयकर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति
के लिए 115 उम्मीदवारों की सिफारिश की है । सिफारिश किए गए उम्मीदवारों की सूची संलग्न
है । विधमान नीति के अनुसार, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड योग्यता और वरियता के आधार
पर क्षेत्र / प्रभारवार आंबटन जारी करेगा ।
निर्धारण वर्ष 2010-11 के लिए नया आयकर विवरणी फार्म सरल II
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने निर्धारण वर्ष 2010-11 के लिए व्यष्टियों की वेतन
/ पेन्शन / गृह संपति से प्राप्त आय (पूर्व वर्षों से अग्रानीत हानि को छोड़कर) /अन्य
श्रोतों से प्राप्त आय (लाटरियों से जीत तथा घोड़ों की दौड़ से प्राप्त आय को छोड़
कर) के लिए नया आयकर विवरणी फार्म सरल –II(आई टी आर -1) की अधिसूचना जारी की है । केन्द्रीय
प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने निर्धारण वर्ष 2010-11 के लिए डिजिटल हस्ताक्षर के बिना इलेक्ट्रानिकली
संप्रेषित किए गए सरल –II (आई टी आर -1) आई टी आर -2,आई टी आर -3,आई टी आर -4आई टी
आर -5,आई टी आर -6,तथा आई टी आर -8के आयकर विवरणी सत्यापन फार्म आई टी आर –V की अधिसूचना
भी जारी की है ।
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने अप्रैल 2009 से फरवरी,2010 तक प्रत्यक्ष कर संग्रहण
पर प्रेस प्रकाशनी जारी की 1
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
वर्तमान वित्तीय वर्ष के प्रथम ग्यारह माह के दौरान शुध्द प्रत्यक्ष कर संग्रहण(फरवरी,2010
तक) जो कि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के दौरान 2,58,902 करोड रूपए से बढ कर 2,78,373
करोड रूपए हो गया,जिसमें 7.52% की वृध्दि दर्ज की गयी1 निगमित करों में 10.89 प्रतिशत
(1,62,617 करोड रूपए के मुकावले 1,80,318 करोड रूपए)की वृध्दि हुई ,जब कि व्यक्तिगत
आयकर (एस टी टी, तथा अवशिष्ट एफ बी टी तथा बी सी टी टी सहित) 1.84 प्रतिशत (95,930
करोड रूपए के मुकावले 97,692 करोड रूपए) की वृध्दि हुई
दिनांक 2 गार्च,2010 का परिपत्र संख्या 03/2010
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
बैकों द्वारा धारा 194 ए के अधीन मियादी जमा पर ब्याज के भुगतान पर स्रोत पर कर कटौती
के संबंध में सी बी एस साफ्टवेयर का अनुकरण करने के लिए परिपत्र जारी किया है
आयकर विभाग मुम्बई में सुयोग्य खिलाडियों की भर्ती
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
मुख्य आयकर आयुक्त (सी सी ए),मुम्बई,ने मुम्बई में स्थित विभिन्न आयकर कार्यालयों के
लिए सूचीबध्द की गयी विभिन्न खेलों/क्रीडाओं के सुयोग्य खिलाडियों की भर्ती के लिए
आवेदन आमंत्रित किए है
यूनियन बजट 2010-11 के अनुसार कर गणक
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर(प्रथम संशोधन) नियमावली,2010 (टी डी एस/टी सी एस नियमावली)
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
धारा 80 सी सी डी के अधीन पेंशन योजना में अंशदान के संबंध में कटौती के लिए स्पष्टीकरण
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
स्रोत पर करकटौती के विषय पर तारीख 11 जनवरी,2010 को परिपत्र संख्या 1/2010 जारी किया
गया हे जिसमें पेंशन योजना के अधीन किए गए अंशदान के लिए धारा 80 सी सी डी के अधीन
कटौती के बारे में स्पष्टीकरण दिया गया है1
मैसर्ज मानव आनुवंशिक तथा जनसंख्या स्वस्थ्य विद्यालय संगठन,कोलकाता के बारे में
अधिसूचना
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
मैसर्ज मानव आनुवंशिक तथा जनसंख्या स्वस्थ्य विद्यालय संगठन,कोलकाता को केन्द्रीय
सरकार द्वारा आयकर अधिनियम,1961 (उपर्युक्त अधिनियम) की धारा 35 की उपधारा(1) के खण्ड
(ii), आयकर नियमावली,1962 (उपर्युक्त नियमावली) के नियम 5सी तथा 5ई के साथ समझे जाने
वाले प्रयोजन के लिए निर्धारण वर्ष-2008-09 से तथा आगे अंशतः अनुसन्धान क्रियाकलापों
में लगे कार्यो में, “अन्य संस्थान” के वर्ग में अनुमोदित किया गया है1
मैसर्ज सुन्दर लाल जैन धर्मार्थ नेत्र अस्पताल,नई दिल्ली के बारे में अधिसूचना
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
मैसर्ज सुन्दर लाल जैन धर्मार्थ नेत्र अस्पताल,नई दिल्ली को केन्द्रीय सरकार द्वारा
आयकर अधिनियम,1961 (उपर्युक्त अधिनियम) की धारा 35 की उपधारा(1) के खण्ड (ii), आयकर
नियमावली,1962 (उपर्युक्त नियमावली) के नियम 5सी तथा 5ई के साथ समझे जाने वाले प्रयोजन
के लिए निर्धारण वर्ष-2009-10 से तथा आगे अंशतः अनुसन्धान क्रियाकलापों में लगे कार्यो
में, “अन्य संस्थान” के वर्ग में अनुमोदित किया गया है1
भारतीय विधि संस्थान,नई दिल्ली”के बारे में अधिसूचना
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
“भारतीय विधि संस्थान,नई दिल्ली”को केन्द्रीय सरकार द्वारा आयकर अधिनियम,1961 (उपर्युक्त
अधिनियम) की धारा 35 की उपधारा(1) के खण्ड (ii), आयकर नियमावली,1962 (उपर्युक्त नियमावली)
के नियम 5सी तथा 5ई के साथ समझे जाने वाले प्रयोजन के लिए निर्धारण वर्ष-2009-10 से
तथा आगे अंशतः अनुसन्धान क्रियाकलापों में लगे कार्यो में, “अन्य संस्थान” के वर्ग
में अनुमोदित किया गया है1
निरीक्षक तथा कर सहायकों के पदों पर खिलाडियों की भर्ती
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
मुख्य आयकर आयुक्त,दिल्ली-I,नई दिल्ली,ने निरीक्षक तथा कर सहायकों के पदों के लिए
सूचीबध्द की गयी विभिन्न खेलों/क्रीडाओं के सुयोग्य खिलाडियों की भर्ती के लिए आवेदन
आमंत्रित किए है1
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा एफ बी टी पर परिपत्र जारी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
“अग्रिम कर” के लिए निर्धारण वर्ष 2010-11 हेतु “फ्रींज बेनिफिट के बारे में अग्रिम
कर” का समायोजन 1
अधिसूचना एस.ओ.संख्या 66 (इ)
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
भारत सरकार,वित्त मंत्रालय,राजस्व विभाग (केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) दिनांक
18.12.2009 वहन एस.ओ.3245(इ) की अधिसूचना संख्या 94/2009 तथा दिनांक 18 दिसम्बर,2009,
को भारत के राजपत्र में, असाधारण, भाग II, धारा 3, उप-धारा (ii) में प्रकाशित1
अधिसूचना एस.ओ.संख्या 67 (इ)
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर अधिनियम,1961(1961 का 43) की धारा 80 जी की व्याख्या 4 द्वारा प्रदत्त शक्तियों
का प्रयोग करते हुए, भारत सरकार,वित्त मंत्रालय,(राजस्व विभाग), केन्द्रीय प्रत्यक्ष
कर बोर्ड के दिनांक 29 नवम्बर,2009,एस ओ 1246 (इ) की अधिसूचना में केन्द्रीय सरकार
के संशोधन1
मुम्बई में आयकर प्रतिदाय धोखेबाजी पर केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड प्रेस प्रकाशनी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
प्रतिदाय धोखेबाज षडयंत्रकारियों की पहचान 1 प्रतिदाय को जारी करने के लिए सख्त तरीका
अपनाने के लिए आयकर विभाग द्वारा शीघ्र कार्रवाई1
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड प्रेस प्रकाशनी
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने अधिसूचित किया है कि आयकर अधिनियम,1961 के अधीन
स्रोत पर कर कटौती (टी डी एस) के संबंध में नए प्रावधान तारीख 1 अप्रैल,2010 से लागू
होंगे1
फिनलेंड के साथ परिशोधित दोहरा कराधान परिवर्जन करार(दो.करा.परि.करा) हस्ताक्षरित
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
दोहरा कराधान परिवर्जन करार (दो.करा.परि.करा) तथा आय पर करों के संबंध में राजकोषीय
अपवंचन की रोकथाम के लिए भारत के गणराज्य तथा फिनलेंड के गणराज्य के बीच परिशोधित
करार तथा प्रोटोकोल हस्ताक्षरित 1
टी डी एस परिपत्र 1/2010
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आयकर अधिनियम,1961 की धारा 192 के अधीन वित्तीय वर्ष 2009-10 के दौरान वेतनों से आयकर
कटौती के लिए टी डी एस परिपत्र 1/2010 जारी1
वित्त मंत्री द्वारा अखिल भारतीय टी डी एस सम्मेलन का उदघाटन किया
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
वित्त मंत्री द्वारा अखिल भारतीय टी डी एस सम्मेलन का उदघाटन किया गया,अन्तिम तिमाही
में अधिक कर संग्रहण की आशा है 1 आगे टी डी एस से बढोतरी के संवेग में बृध्दि होगी
1
प्रत्यक्ष कर संग्रहण उछाल में बृध्दि
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तीन तिमाहियों के दौरान शुध्द प्रत्यक्ष कर संग्रहण(दिसम्बर,2009
तक) जो कि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के दौरान 2,30,598 करोड रूपए से बढ कर 2,50,232
करोड रूपए हो गया,जिसमें 8.51% की वृध्दि दर्ज की गयी1
आयकर विभाग के नाम पर कपटपूर्ण ई-मेलज
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
अनेक तिमाहियों से सूचनाएं प्राप्त की गई हैं कि लोगों को ईलैक्ट्रानिक मेलज प्राप्त
हो रही है जो उन्हें आयकर प्रतिदाय(रिफण्डज) के बारे में सूचित कर रहे हैं तथा उनके
क्रेडिट कार्ड का ब्यौरा चाहते हैं1 अतः करदाताओं को सावधान किया जाता है कि ऐसी मेलज
का जवाब न दें1
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का परिपत्र संख्या-9
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने परिपत्र संख्या-9 जारी किया है,जिसमें आयकर अधिनियम
की धारा 195 के अधीन अनिवासियों को भेजी गयी रकम के बारे में स्पष्टीकरण जारी किए
गए है1
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सदस्यों के पद के लिए चयन
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
अगले वित्तीय वर्ष अर्थात् 2010-11 में 80,000/-रूपए(नियत) के वेतनमान में राजस्व
विभाग में केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में सदस्यों के कुछ पद रिक्त होने वाले
हैं1 कृपया पात्रता तथा आवेदन के लिए प्रोफार्मा संबंधी अधिक जानकारी के लिए केन्द्रीय
प्रत्यक्ष कर बोर्ड के तारीख 27.11.2009 का पत्र देखें1
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का परिपत्र संख्या-8
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने परिपत्र संख्या-8 जारी किया है जिसमें अस्पतालों
के साथ चिकित्सा/बीमा दावों का निपटारा करने के लिए बीमा कम्पनियों की और से अस्पतालों
को तृतीय पक्ष प्रशासकों (टी पी एज)द्वारा किए गए भु्गतानों पर आयकर अधिनियम,61 की
धारा 194 जे के अधीन प्रावधानों की उपयुक्तता के बारे में बताया गया है1
आयकर नियमावली,2009 (विवाद समाधान नामिका)की अधिसूचना
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने वित्त अधिनियम,2009 द्वारा स्थापित किए गए आयकर
अधिनियम,1961 की धारा 144सी के अधीन संस्थापित विवाद समाधान नामिका (डी आर पी) की
कार्यविधि को व्यवस्थित करने संबंधी नियमावली अधिसूचित की है1 नियमावली 20 नवम्बर,2009
से लागू होगी1 उपर्युक्त नियमावली के अधीन, डी आर पीज भारत में आठ शहरों में क्रमशः
दिल्ली, मुम्बई, अहमदावाद, कोलकाता, चेन्नई, हैदरावाद,बेंगलूरू तथा पुणे में संस्थापित
की जाएंगीं1 विवाद समाधान नामिका में तीन आयकर आयुक्तों का कालेजियम समाविष्ट होगा1
कार्यविधि इन्वेस्टर-फ्रेंडली है तथा करदाता शिकायत और मुकदमेंबाजी में भी कमी आने
की आशा है1
केन्द्रीय कर संग्रहणों में निरन्तर वृद्धि
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
वर्तमान वित्तीय वर्ष के प्रथम सात माह के दौरान शुद्व प्रत्यक्ष कर संग्रहण (अक्तूबर,
2009 तक) जो कि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के दौरान 1,66,905 करोड से बढकर 1,73,447
करोड रूपये हो गया, जिसमें 3.92% की वृद्वि दर्ज की गयी! निगमित करों में 4.59% (1,05,174
करोड के मुकाबले 1,09, 996 करोड रूपये) की वृद्वि हुई, जब कि व्यक्तिगत आयकर (एस टी
टी तथा अवशिष्ट एफ बी टी और बी सी टी टी सहित) 2.87% ( 61,433 करोड के मुकाबले 63,195
करोड रूपये) की वृद्वि हुई! शुद्ध कर संग्रहण में निम्नतर वृद्धि मुख्यत: 63.95%
से 33,137 करोड रूपये के उच्च कर प्रतिदाय जारी करने के कारण हुई जो कि पिछले वित्तीय
वर्ष में 20,212 करोड रूपए थी!
|